फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   असिसटेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर दो दिन के सीबीआई रिमांड पर

असिसटेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर दो दिन के सीबीआई रिमांड पर

Thu, 20 Jun 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
असिसटेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर दो दिन के सीबीआई रिमांड पर
चंडीगढ़। बीते मंगलवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए पंजाब के असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर भूपिंदर सिंह चीना को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। भूपिंदर सिंह से कुछ और अहम खुलासे हो सकें, इसके लिए सीबीआई ने पांच दिन के रिमांड की मांग की। कोर्ट ने दलील सुनने के बाद भूपिंदर सिंह चीना को दो दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। उधर, सीबीआई ने भूपिंदर सिंह के कब्जे से आठ लाख रुपये की रिकवरी की है। मामले की अगली सुनवाई 21 जून हो होगी। सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 7 (संशोधन) एक्ट 2018 केतहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

बीते दिनों राजस्थान के बीकानेर निवासी पूनमचंद ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि वह अपने रिश्तेदार के ट्रक पर क्लीनर के रूप में काम करते हैं। 14 जून 2019 को वह ट्रक चालक रामदेव के साथ सामान लेकर धनास आए थे। धनास के पास देर रात एक इनोवा गाड़ी ट्रक के आगे रुकी, जिससे चालक ने ट्रक रोक दिया। गाड़ी से एक पुलिसकर्मी उतरा उसने चालक को ट्रक के दस्तावेज दिखाने को कहा। चालक के दस्तावेज दिखाने पर पुलिसकर्मी ने दस्तावेजों को छीनकर फाड़ दिया। साथ ही ट्रक को गाड़ी के पीछे लेकर आने को कहा। इसके बाद आगे सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर ट्रक का ओवरलोडिंग का चालान काट दिया। ट्रक चालक के कुछ दस्तावेज भी छीन लिए। पुलिसकर्मी ने ट्रक समेत दस्तावेज वापस लेने के लिए चालक से 25 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद सौदा 20 हजार में तय हुआ। ऑफिसर भूपिंदर सिंह ने चालक को सेक्टर-23 स्थित कोठी नं 1028 में रुपये लेकर आने को कहा। इसकी शिकायत पूनमचंद ने सीबीआई को दे दी। इसके बाद ट्रैप लगाकर सीबीआई ने असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर भूपिंदर सिंह को रिश्वत लेते दबोच लिया था। सीबीआई देर रात तक आरोपी से पूछताछ करती रही। साथ ही कुछ अहम दस्तावेज भी जब्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed