फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अब बारहवीं आर्ट्स के छात्र कर सकेंगे बीसीए

अब बारहवीं आर्ट्स के छात्र कर सकेंगे बीसीए

Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
अब बारहवीं आर्ट्स के छात्र कर सकेंगे बीसीए
पंचकूला। बारहवीं आर्ट्स विषय से पास होने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब आर्ट्स स्ट्रीम वाले छात्र बीसीए की पढ़ाई कर सकेंगे। दरअसल कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से हाल ही में जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक बीसीए में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की एलजिबिलिटी क्राइटेरिया में बदलाव किया गया है। जिसके बाद अब यूनिवर्सिटी ने बारहवीं क्लास में कंपल्सरी मैथ्स सब्जेक्ट की पढ़ाई करने की कंडीशन हटा दी गई है। अब यूनिवर्सिटी की ओर से बारहवीं में सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत और एससी- एसटी के लिए 47.5 प्रतिशत अंक की सीमा निर्धारित की गई है। छात्रों को बारहवी क्लास के पेपर्स में एक इंग्लिश सब्जेक्ट कंपलसरी किया गया है। सेक्टर-14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से जारी गाइडलाइंस के तहत अब बीसीए मे एडमिशन लिए जाएंगे। चारों कॉलेजों मैनेजमेंट के मुताबिक एडमिशन के लिए स्टूडेेंट्स के ऑनलाइन एप्लीकेशन्स भी आ रहे हैं। कई स्टूडेंट्स कॉलेज के कंप्यूटर लैब से एडमिशन फॉर्म भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed