फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला से छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के दो आरोपी अरेस्ट

महिला से छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के दो आरोपी अरेस्ट

Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के दो आरोपी अरेस्ट
पंचकूला। एक महिला से छेड़छाड़ के बाद हत्या के प्रयास मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। अरेस्ट हुए आरोपियों में खड़ग मंगोली निवासी अमरजीत सिंह और हरदीप हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त दोनों आरोपियों के अलावा आरोपी भोला, संदीप, महावीर, दर्शन समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए थे कि आरोपी अमरजीत सिंह उनसे छेड़छाड़ करता था। इस संबंध में जब उन्होंने अपने पति से आरोपी की करतूत बताई तो पति व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने उसे समझाया। आरोप हैं कि इसी रंजिश में अमरजीत सिंह ने अपने अन्य हथियारबंद साथियों समेत महिला के घर घुसकर उनसे छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उनपर पलटे से वार किए। बीच बचाव में आए पति व महिला के ननदोई से भी मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनसे छेड़छाड़ के संबंध में आरोपी ने पंचायत में गलती दोबारा नहीं करने की बात कहकर माफी मांगी थी। लेकिन वह रंजिश पाले बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed