फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वोकेशनल टीचर्स की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर हुई मीटिंग

वोकेशनल टीचर्स की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर हुई मीटिंग

Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
वोकेशनल टीचर्स की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर हुई मीटिंग
पंचकूला। वोकेशनल टीचर्स का धरने प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। कई दिनों से अपनी मांगे को लेकर वोकेशनल टीचर्स अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन पर बैठे है । बुधवार को सीएम आवास पर वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन और सीएम के ओएसडी अजय के बीच मीटिंग हुई जो कि लगभग एक घंटे से ज्यादा चली। इसमें डेलीगेशन के तौर पर राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर, राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों, राज्य कार्यकारिणी सदस्य गौरव राणा,राजेश कुमार सीएम आवास पर मीटिंग के लिए गए। सभी मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श हुआ। वीरवार को वोकेशनल टीचर्स की मीटिंग स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक शर्मा से होगी। जिसमें सैलरी बढ़ोतरी और जॉब सिक्योरिटी पॉलिसी बनाने पर चर्चा होगी। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर का कहना है कि मीटिंग बहुत सकारात्मक रही। अजय गौड ने सभी मांगों पर अच्छे से विचार किया। मीटिंग में उम्मीद है हमारी मांगे पूरी हो जाएंगी। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा वोकेशनल टीचर्स की सभी मांगे जायज हैं। हमारी मांगे सभी अधिकारियों के संज्ञान में है। फिर भी इन्हें लंबित किया जा रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स के ट्रेनिंग का बहिष्कार करने के बाद कंपनियों से वोकेशनल टीचर्स को टर्मिनेशन की धमकी मिल रही है। जो कि बिलकुल गलत है। गौरव राणा ने कहा कि वरिवार को भारी संख्या में वोकेशनल टीचर्स पंचकूला आ रहे है। उम्मीद है लेटर जारी हो जायेगा अगर हमारी मांगो पूरी नही होती तो रणनीति के तहत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अब वोकेशनल टीचर्स जाग चुका है अब शोषणकारी नीतियों का विरोध किया जाएगा। वोकेशनल टीचर्स लगातार धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed