{"_id":"5d093ea38ebc3e36ff04d3cb","slug":"156088693410-panchkula-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद में पंचकूला पहुंचे वोकेशनल टीचर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद में पंचकूला पहुंचे वोकेशनल टीचर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन की ओर से सैलरी बढ़ोतरी को लेकर आठ सौ से ज्यादा वोकेशनल टीचर्स ने सेक्टर-5 स्थित हुड्डा ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना में भाग लिया। छठे दिन टीचर्स ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठे है। सीएम आवास के घेराव के बाद वोकेशनल टीचर्स को मीटिंग के लिए 18 जून को आश्वासन दिया गया था। सीएम ओएसडी अजय गौड़ द्वारा वोकेशनल टीचर्स और शिक्षा विभाग के एसीएस पीके दास के साथ मीटिंग तय करवाई गई थी। इसी के मद्देनजर मंगलवार को वोकेशनल टीचर्स पंचकूला पहुंचकर शिक्षा सदन का घेराव किया। इस दौरान उनकी मीटिंग शिक्षा विभाग के एसीएस पीके दास के साथ हुई जिसमें विभाग ने दो दिन का समय मांगा गया है फिर 20 जून तक मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है।
हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने बताया कि अगर मांगे पूरी नहीं होंगी तो बड़ा आंदोलन करेंगे। 13 जून से लगातार पंचकूला में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। अपनी मांगों को लेकर कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। प्रत्येक दिन उन्होंने डिपार्टमेंट के साथ और सरकार के साथ मीटिंग करके अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा है। राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मितल ने कहा कि कल से पांच दिवसीय वोकेशनल टीचर्स का गुरुग्राम और तोशाम में ट्रेनिंग प्रोग्राम था। अपनी मांगे पूरी न होने को लेकर वोकेशनल टीचर्स ने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया। बहिष्कार करने के बाद सभी वोकेशनल टीचर्स सीधे पंचकूला धरने स्थल पर पहुंच गये। राज्य उपप्रधान संदीप चौहान व राज्य सचिव मनीष ने कहा कि अब वोकेशनल टीचर्स जाग चुका है अब शोषणकारी नीतियों का विरोध किया जायेगा और हम अधिकार लेकर रहेंगे।