फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला से दुर्व्यवहार का एक आरोपी गिरफ्तार

महिला से दुर्व्यवहार का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुर्व्यवहार का एक आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला। एक महिला को अश्लील इशारे करने के एक आरोपी को थाना चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोरनी के गांव जुलू निवासी हुक्म सिंह है। दर्ज मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पति मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। जब कभी वह घर पर अकेली होती हैं तो आरोपी उनके घर का दरवाजा खटखटाता है। साथ ही रात के समय उन्हें फोन कर उनसे आपत्तिजनक बातें करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकलती हैं तो आरोपी उनका पीछा करने सहित उन्हें अश्लील इशारे भी करता है। थाना चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करने के बाद उसे मोरनी के टी-प्वाइंट से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed