फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कमेटी का फैसला, चार जोन में बांटी जाएंगी पार्किंग

कमेटी का फैसला, चार जोन में बांटी जाएंगी पार्किंग

Fri, 14 Jun 2019 02:16 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
कमेटी का फैसला, चार जोन में बांटी जाएंगी पार्किंग
चंडीगढ़। शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर वीरवार को नगर निगम में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शहर की पार्किंगों और मल्टीलेवल पार्किंग को संचालित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया के नियमों व दस्तावेजों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम की ओर से इस संबंध में बनाई गई कमेटी के सदस्यों ने कहा कि शहर में पुरानी और नई 99 पार्किंगों के साथ एक मल्टीलेवल पार्किंग है। इन पार्किंगों को चार जोन में बांटा जाएगा। हालांकि बैठक में पार्किंग के रेट को लेकर बात नहीं बन सकी। अगली बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने तय किया कि पहले जोन में सेक्टर-16 और 17 को रखा जाएगा जबकि दूसरे जोन में सेक्टर-22, 34, 35 और 43 रहेंगे। वहीं, तीसरे जोन में सेक्टर-20, 26, मनीमाजरा, एलांते मॉल इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, फन रिपब्लिक और टूरिस्ट बसें, मनीमाजरा की पार्किंग रहेंगी जबकि चौथे जोन में सेक्टर 7, 8 और 9 की पार्किंग शामिल रहेंगी। कमेटी ने टेंडर के आने वाली कंपनियों के डॉक्यूमेंट्स, टेंडर की समय सीमा, पेंमेंट का तरीका और कंडीशन पूरी न करने पर पेनाल्टी को लेकर चर्चा की। सदस्यों ने तय किया कि टेंडर खत्म होने के बाद जो भी प्रॉपर्टी होगी, वह नगर निगम की ही होगी। इस मौके पर पार्किंग रिव्यू के लिए बनाई गई कमेटी के मेंबर अरुण सूद, सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह, आशा कुमारी जसवाल, गुरबक्श रावत, महेश इंदर सिंह सिद्धू सहित चीफ इंजीनियर मनोज बंसल शामिल रहे।
विज्ञापन


नॉन पेड पार्किंग के लिए मार्केट एसोसिएशन से की जाएगी बात
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सभी फोरव्हीलर्स और टूव्हीलर्स के लिए पार्किंग में स्पेस की समस्या नहीं होनी चाहिए। अधिकारी पेड व नॉन पेड पार्किंग की लिस्ट तैयार कर लें। नॉन पेड पार्किंग के लिए मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन से बता कर लें ताकि बिना रुपयों के या नो प्रोफिट एंड नो लॉस की तर्ज पर पार्किंग की साफ सफाई और मेंटेनेंस बेहतर तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जून को होगी अगली बैठक
कुछ प्वाइंट पर चर्चा होने के बाद तय किया गया कि 15 जून को अगली बैठक कर अन्य प्वाइंट पर भी चर्चा की जाएगी। पार्किंग रेट को भी उसी दिन तय किया जाएगा। क्योंकि रेट को लेकर ही हर बार विवाद होता है। उसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। सभी लोगों की राय लेकर व विभिन्न प्वाइंट पर बात करके ही रेट तय किए जाएंगे। वहीं, पार्किंग बढ़ाने को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।


सदन की बैठक में उठा था पार्किंग रेट का मुद्दा
पार्किंग रेट का मुद्दा सदन की बैठक में भी उठा था। पूर्व मेयर व पार्षद देवेश मोदगिल ने कहा कि पहले जब पार्किंग रेट बढ़ाए गए थे तो लोगों ने विरोध किया था। वैसे भी दो पहिया के 10 व चार पहिया वाहन के 20 रुपये ज्यादा हैं। इसे 5 व 10 रुपये ही रहने दिया जाए, जिससे कि लोगों की जेब पर बोझ न पड़े। हालांकि बैठक में यह निर्णय कमेटी पर छोड़ दिया गया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed