फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab University First Time Giving Admission in Second Year of Engineering

खुशखबरीः पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार दूसरे साल में भी इंजीनियरिंग में दाखिला ले सकेंगे छात्र

Thu, 13 Jun 2019 01:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Jun 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab University First Time Giving Admission in Second Year of Engineering
फाइल फोटो
पंजाब विश्वविद्यालय पहली बार इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में भी दाखिला देने जा रहा है। किसी भी संस्थान से यदि छात्रों ने प्रथम ईयर इंजीनियरिंग पास कर ली है तो वह पीयू में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मीट एग्जाम पास करना होगा। यह एग्जाम 14 जुलाई को होगा।
विज्ञापन


अब तक पीयू में यह सुविधा नहीं थी। विद्यार्थियों के दाखिले प्रथम वर्ष में ही होते थे लेकिन इस बार दूसरे वर्ष में भी लगभग 200 सीटों पर एडमिशन होंगे। इस प्रक्रिया से पीयू में शिक्षा पाने वाले विद्यार्थियों का सपना पूरा होगा। छात्र एग्जाम पास कर लेंगे तो पीयू उनके प्रथम वर्ष की पढ़ाई कराने वाले संस्थान से इंजीनियरिंग का रिजल्ट हासिल कर लेगा और दूसरे वर्ष की पढ़ाई यहां से शुरू करा देगा।
विज्ञापन


यह विद्यार्थी पीयू यूआईईटी के अलावा होशियारपुर सेंटर व केमिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन ले सकेंगे। जानकारों का कहना है कि छात्रों को इससे लाभ मिलेगा लेकिन इसका कारण ये भी माना जा रहा है कि पीयू में इंजीनियरिंग में सीटें खाली हैं। उन्हें भरने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed