{"_id":"5d015c2dbdec22071a38a965","slug":"15603702115-panchkula-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार दूसरे साल में भी इंजीनियरिंग में दाखिला ले सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार दूसरे साल में भी इंजीनियरिंग में दाखिला ले सकेंगे छात्र
Thu, 13 Jun 2019 01:06 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय पहली बार इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में भी दाखिला देने जा रहा है। किसी भी संस्थान से यदि छात्रों ने प्रथम ईयर इंजीनियरिंग पास कर ली है तो वह पीयू में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मीट एग्जाम पास करना होगा। यह एग्जाम 14 जुलाई को होगा।
अब तक पीयू में यह सुविधा नहीं थी। विद्यार्थियों के दाखिले प्रथम वर्ष में ही होते थे लेकिन इस बार दूसरे वर्ष में भी लगभग 200 सीटों पर एडमिशन होंगे। इस प्रक्रिया से पीयू में शिक्षा पाने वाले विद्यार्थियों का सपना पूरा होगा। छात्र एग्जाम पास कर लेंगे तो पीयू उनके प्रथम वर्ष की पढ़ाई कराने वाले संस्थान से इंजीनियरिंग का रिजल्ट हासिल कर लेगा और दूसरे वर्ष की पढ़ाई यहां से शुरू करा देगा।
यह विद्यार्थी पीयू यूआईईटी के अलावा होशियारपुर सेंटर व केमिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन ले सकेंगे। जानकारों का कहना है कि छात्रों को इससे लाभ मिलेगा लेकिन इसका कारण ये भी माना जा रहा है कि पीयू में इंजीनियरिंग में सीटें खाली हैं। उन्हें भरने के लिए ऐसा किया गया है।