फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एम्स एमबीबीएस का परिणाम जारी, चैतन्या ट्राईसिटी टॉपर

एम्स एमबीबीएस का परिणाम जारी, चैतन्या ट्राईसिटी टॉपर

Thu, 13 Jun 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
एम्स एमबीबीएस का परिणाम जारी, चैतन्या ट्राईसिटी टॉपर
चंडीगढ़। एम्स एमबीबीएस का परिणाम देर शाम जारी कर दिया गया। इसमें चंडीगढ़ के चैतन्य मित्तल ने ऑल इंडिया फोर्थ रैंक हासिल कर परिवार के साथ शहर का नाम रोशन किया है। इसी के साथ वह ट्राइसिटी के टॉपर बने हैं। वहीं, मोहाली निवासी अमृतेश सिंह ग्रेवाल को ऑल इंडिया 12वीं रैंक मिली है। वह ट्राइसिटी के सेकेंड टॉपर हैं जबकि ईशान गुप्ता ने ऑल इंडिया में 14वीं रैंक व ट्राइसिटी में थर्ड पोजीशन हासिल की है।
विज्ञापन

इस परीक्षा में देशभर से तीन लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। चंडीगढ़ को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एमबीबीएस के लिए कुल 1207 सीटों पर दाखिले होंगे जो देशभर में स्थापित 15 एम्स में होंगे। चंडीगढ़ से भी चार हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया था। नीट के रिजल्ट से बेहतर परिणाम इस रिजल्ट में आए हैं। इससे विद्यार्थी भी खुश हैं। चैतन्य मित्तल को नीट में 261वीं रैंक हासिल हुई थी लेकिन इसमें उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी टॉपर्स का कहना है कि नीट में जो गलतियां की थीं, उनको इस एग्जाम में सुधारा और जिससे परिणाम भी बेहतर आए। 25 व 26 मई को इसका एग्जाम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed