{"_id":"5cfd583cbdec22076b5f1324","slug":"156010706074-75-panchkula-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर लुधियाना निवासी के अकाउंट से निकाले 4.75 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा भेजने के नाम पर लुधियाना निवासी के अकाउंट से निकाले 4.75 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। कनाडा भेजने के नाम पर 4.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। डीसीपी के निर्देश के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपी हरप्रीत पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिमरनजीत सिंह निवासी शेखपुरा गांव, लुधियाना ने बताया कि आठ मई को आरोपी एजेंट हरप्रीत ने सिमरनजीत सिंह को सेक्टर-9 पंचकूला के एक प्राइवेट रेस्टोरेंट में बुलाया था। जहां रेस्टोरेंट में आरोपी हरप्रीत से सिमरनजीत सिंह और उसका भाई बलजोत सिंह मिलने गए।
वहां पहुंचने पर आरोपी एजेंट हरप्रीत ने उससे ऑनलाइन एक एडवोकेट को एक हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद एजेंट ने उसके भाई बलजोत सिंह को 500 रुपये दिए और हाईकोर्ट से एक स्टांप पेपर लाने के लिए कहा। जिस पर उसका भाई हाईकोर्ट के लिए निकल गया। इसके बाद आरोपी एजेंट ने सिमरनजीत सिंह से एटीएम कार्ड मांगा और मिनी स्टेटमेंट निकालने की बात कहकर एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी पता कर लिया और कहा कि कनाडा भेजने की फाइल में इसे लगाना है। फंड ट्रांसफर का कांट्रेक्ट करवाना है। आरोपी ने अपने साथी को एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालने के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से एक लाख 20 हजार रुपये कैश निकलवाया और 3.55 लाख रुपये अकाउंट से ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। वहीं, रेस्टोरेंट में मौजूद आरोपी हरप्रीत किसी बहाने से बाहर आ गया और उसका फोन भी अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब आरोपी काफी समय तक वापस नहीं आया तब उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने के बारे में पता लगा। सिमरनजीत ने बताया कि आरोपी उसका मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी साथ ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।