फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   156 new infected patients of Corona found in the district

जिले में कोरोना के 156 नए संक्रमित मरीज मिले

Fri, 19 Mar 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
156 new infected patients of Corona found in the district
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। वीरवार को जिले में 156 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। इस तरह 16 दिन में कोरोना संक्रमण के 1041 मामले सामने आ चुके हैं। वीरवार को सामने आए 156 मामलों में 46 अकेले पंचकूला के हैं। जिसमें 25 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 149 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब गिरकर 94.87 फीसदी पर आ चुका है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 156 मामले सामने आए हैं। इनमें पंचकूला के 46 मामले हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है उनको आईसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जाने वाले टेस्ट की संख्या करीब डेढ़ हजार तक कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि नए संक्रमितों में गांव बतौड़ में दो, सीआरपीएफ में एक, खंगेसरा में दो, एमडीसी सेक्टर-6 में चार, पिंजौर में चार, सरकपुर में दो, सेक्टर-10 में एक, सेक्टर-12ए में दो, सेक्टर-15 में सात, सेक्टर-16 में पांच, सेक्टर-19 में दो, सेक्टर-2 में दो, सेक्टर-20 में चार, सेक्टर-4 में दो, सेक्टर-6 में एक, सेक्टर-8 में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक लिए 198011 सैंपल में से 15229 पॉजिटिव
जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में बाहरी लोगों को मिलाकर अब तक कुल 198011 के सैंपल लिए हैं। इनमें से 15229 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इनमें अकेले पंचकूला के 11574 मामले शामिल हैं। वहीं, पंचकूला में अब तक 10961 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 464 मामले बचे हैं। पंचकूला के डीसी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही जिले में मास्क और सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ ही कोरोना के सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंचकूला में कोरोना का अब तक का रिकॉर्ड
कुल केस 11574
स्वस्थ हुए 10961
कुल मौत 464
अभी सक्रिय 464
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed