फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हताश न हों कार्यकर्ता, जोश के साथ मैदान डटे रहें: ओम प्रकाश चौटाला

हताश न हों कार्यकर्ता, जोश के साथ मैदान डटे रहें: ओम प्रकाश चौटाला

Sat, 08 Jun 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
हताश न हों कार्यकर्ता, जोश के साथ मैदान डटे रहें: ओम प्रकाश चौटाला
पंचकूला। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के सुप्रीमो व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए शुक्रवार को पंचकूला पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की हार से हताश होने की जरूरत नहीं है। ऐसी परिस्थितियों का सामना पार्टी पहले भी कई बार कर चुकी है और हर बार उभर कर आई है। इसलिए कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर संगठन की नीतियों को लोगों को बताएं। उन्होंने कहा कि गलत लोग पार्टी से जा चुके हैं और ऐसे लोगों की वापसी के दरवाजे बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व नगर परिषद की चेयरपर्सन एवं इनेलो महिला विंग जिलाध्यक्ष सीमा चौधरी के आवास पर पहुंचे ओमप्रकाश चौटाला का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा हरियाणा के हित के लिए काम किया और उनकी बेहतर नीतियों की बदौलत ही आज हरियाणा अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। विधानसभा चुनावों को लेकर चौटाला ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे और बुरी ताकतों को दूर करने के लिए डटकर चुनावी मैदान में लड़ाई लड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में जनता नाराज है। इसलिए दूसरा राज लेकर आना होगा। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, हलका प्रधान रविंद्रपाल, हलका प्रधान विजेंद्र कामी, महिला विंग जिलाध्यक्ष सीमा चौधरी, किसान सेल जिलाध्यक्ष मान सिंह चरनियां, जनक राज सैनी, भूपिंद्र, महेंद्र लाकड़ा, रविंद्र बतौड़, जिला पार्षद देशराज पोसवाल व जय सिंह बाड़ीवाला, कर्ण नंबरदार, बृजपाल हंगौली, शरणजीत, मुखराम, करुण चौधरी इत्यादि इनेलो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed