{"_id":"5cf82395bdec2207167eef43","slug":"15597659041819-panchkula-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली बना अंडर 19 वर्ल्ड कप का विजेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली बना अंडर 19 वर्ल्ड कप का विजेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मोहाली ने एक पारी में बढ़त के आधार पर ध्रुव पांडव अंडर-19 ट्राफी जीत ली। दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में किया गया। मैच में टॉस जीतकर जालंधर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत ही खराब रही और पूरी टीम पहली पारी में 52.1 ओवर में कुल 175 के स्कोर पर सिमट गई। अरुण ने 39 रन और आजम ने 29 रन की पारी खेली गेंदबाजी में मोहाली से सुनील ने 16 ओवर में 65 रन देकर 4 विकेट, अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, हैरी ने 13 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
वहीं मोहाली की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होेने तक पहली पारी में 6 विकेट पर 292 रन बना लिए। टीम को 117 रन की बढ़त मिल गई। टीम से सत्यम ने 46 रन और गुरमेहर ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जालंधर से आर्यन ने 1 विकेट, गगन ने 2 विकेट चटकाए। इस तरह मैच का नतीजा न निकल पाने पर मुकाबला ड्रा रहा। इसके बावजूद मोहाली को जालंधर के खिलाफ बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया।