फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कंपनी ने बिना मंजूरी बेची कामर्शियल स्पेस, राशि भी नहीं लौटाई

कंपनी ने बिना मंजूरी बेची कामर्शियल स्पेस, राशि भी नहीं लौटाई

Thu, 06 Jun 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
कंपनी ने बिना मंजूरी बेची कामर्शियल स्पेस, राशि भी नहीं लौटाई
चंडीगढ़। इमर्जिंग वैली प्राइवेट लिमिटेड ने बिना मंजूरी लिए ही मोहाली में लोगों को कामर्शियल स्पेस बेच दिए। शिकायतकर्ता व्यक्ति को पता चला तो उन्होंने रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन कंपनी ने इस पर गौर नहीं किया। मामला उपभोक्ता फोरम पहुंचा। फोरम ने निर्देश दिए कि कंपनी 9 प्रतिशत वार्षिक दर के ब्याज के साथ शिकायतकर्ता को 7 लाख 13 हजार 750 रुपये वापस करे। साथ ही सेवा में कोताही और उत्पीड़न के लिए 50 हजार रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च भी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब निवासी हरचंद सिंह ने सेक्टर-9डी स्थित इमर्जिंग वैली प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि लांडरां-बनूड़ रोड स्थित इमर्जिंग वर्ल्ड में अपनी आजीविका कमाने के लिए कामर्शियल स्पेस बुक कर लें। इसके लिए 7 मार्च, 2012 को उन्होंने 25 हजार रुपये भी अदा किए। शिकायतकर्ता ने कंपनी के पास 7 लाख 13 हजार 750 रुपये जमा करवा दिए। ये राशि देने के बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि कंपनी ने कंपीटेंट अथॉरिटी से बिना मंजूरी और लाइसेंस लिए यह स्पेस उन्हें बेच दी। इसके बाद वह कंपनी के ऑफिस में गए और ब्याज के साथ उनसे राशि रिफंड करने की मांग की, लेकिन कंपनी इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में फोरम में शिकायत दी। फोरम ने शिकायतकर्ता को उसका पक्ष जानने के लिए नोटिस भेजा गया, लेकिन कंपनी ने बार-बार मौका मिलने के बावजूद अपना जवाब और सबूत पेश नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed