फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस हाईकमान व शैलजा के विरोध में निकाला रोष मार्च

कांग्रेस हाईकमान व शैलजा के विरोध में निकाला रोष मार्च

Tue, 23 Apr 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान व शैलजा के विरोध में निकाला रोष मार्च
कालका। अम्बाला संसदीय क्षेत्र के विधान सभा कालका से गांधी चौक कालका में भारी संख्या में वाल्मीकि समाज इकट्ठे हुए जहां पर सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कांग्रेस आलाकमान व कुमारी सैलजा का विरोध किया। लोगों ने बताया कि हरियाणा में सिरसा और अंबाला दो संसदीय आरक्षित क्षेत्र हैं इस बार कांग्रेस ने दोनों आरक्षित क्षेत्र से दलित समाज के आधे वोट यानी वाल्मीकि समाज को नजरअदांज किया है जिसे लेकर पूरे प्रदेश के वाल्मीकि समाज में रोष है। जो दिन प्रतिदिन अम्बाला संसदीय क्षेत्र की नौ की नौ विधान सभा में इस तरह के आंदोलन के रूप में एक उग्र रूप में लेगा। जिसका आगाज कालका विधानसभा से हो चुका है। बताया कि यह रोष की आग जिस तरह से बढ़ रही है आने वाले 20 दिनों में 12 मई तक एक ज्वाला का रूप ले लेगी। बताया कि वाल्मीकि समाज जो कि कांग्रेस का एक परंपरागत वोट बैंक है कांग्रेस हाईकमान जिसको लेकर अभी तक चुप्पी साधे हुए है अगर कांग्रेस हाईकमान की ओर से एक्शन ना लिया गया तो कांग्रेस को चुनाव परिणाम के समय समाज की ताकत का एहसास हो जाएगा। इस अवसर पर राकेश बहादुर, दिनेश वाल्मीकि, दलित चिंतक एडवोकेट राकेश करोतिया, युवा दलित नेता विनोद वाल्मीकि, अमित मैहयोलिया, दिनेश गहलोत, अमित पंच, राजकुमार गोला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed