{"_id":"5c8d4bb4bdec22146c223834","slug":"15527639182019-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-19 में दूषित पेयजल की सप्लाई, दो दर्जन से अधिक लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-19 में दूषित पेयजल की सप्लाई, दो दर्जन से अधिक लोग बीमार
विज्ञापन
सेक्टर-19 में दूषित पेयजल सप्लाई, दो दर्जन से अधिक लोग बीमार
- मोबाइल टावर की लाइन डालने को लेकर सेक्टर की जा रही है खुदाई
- सेक्टर-19 स्थित डिस्पेंसरी में इलाज करवाने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 में दूषित पेयजल की सप्लाई से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। यहां स्थित डिस्पेंसरी में पहुंचकर लोगों ने इलाज करवाया। इसके बाद भी कई लोगों को राहत नहीं मिली। बीमारी का शिकार हुए लोगों ने इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कसूरवार ठहराया है। लोगों का कहना है कि यहां मोबाइल टावर की लाइन डालने के लिए परमिशन दी गई थी। निजी कंपनी ने टॉवर की तारें डालने के लिए गड्डे तो खोद दिए, लेकिन उसे भरा नहीं। लोगों का आरोप है कि गड्ढे के कारण घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही रही है और लोग पेट दर्द, दस्त के शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी कमलेश लौहाट ने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल टावर की लाइन डालने के लिए निजी कंपनी द्वारा सेक्टर में खुदाई की गई थी। लेकिन गड्डों को अभी तक भरा नहीं गया। कंपनी के कर्मचारियों से जब लोगों ने तारें डालने के लिए परमिशन मांगी तो वह भी नहीं दिखा पाए। लोगों ने कहा कि रात को ही टॉवर लगाने के लिए काम करते हैं और सुबह ही गायब हो जाते हैं। लता ने बताया कि पीने के पानी में मिट्टी आ रही है, जिससे पेट दर्द एवं बुखार भी बढ़ रहा है। नल के ऊपर कपड़ा बांधकर छानकर पानी पीना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि पार्षद और विधायक को तो आज तक देखा ही नहीं जो लोगों की सुध लेने के लिए आया हो। ममता ने बताया कि मोहल्ले में बीमारी फैल रही है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है। रीतू, सीता विद्या देवी, जानकी, भव्य आदि ने बताया कि एचएसवीपी के अधिकारियों को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, लोगों ने हेल्थ विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में सर्वे करने की मांग की है।