फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्प्रिंग फेस्टिवल-2019: दर्शक पहुंचे, लेकिन नहीं उड़ा चॉपर

स्प्रिंग फेस्टिवल-2019: दर्शक पहुंचे, लेकिन नहीं उड़ा चॉपर

Mon, 11 Mar 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्प्रिंग फेस्टिवल-2019: दर्शक पहुंचे, लेकिन नहीं उड़ा चॉपर
स्प्रिंग फेस्टिवल-2019: दर्शक पहुंचे, लेकिन नहीं उड़ा चॉपर
विज्ञापन


- रविवार को छुफूलों और एक्टिविटी का मजा लेकर लौटे शहरवासी
-

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित स्प्रिंग फेस्टिवल में चॉपर की उड़ान शो फ्लॉप रही। दर्शक चॉपर की सुविधा का लाभ उठाने बड़ी संख्या में पहुंचे, लेकिन कंपनी प्रबंधकों की सही व्यवस्था ना होने से चॉपर से सैर करने का मजा नहीं ले पाए। कंपनी प्रबंधकों द्वारा किसी तरह की सूचना भी नहीं दी गई कि कितने बजे तक चॉपर सेवा मिलेगी। पिछले तीन दिन से ढिल्लों एविएशन के प्रोजेक्ट हेड पीयूष माथुर दावा कर रहे थे कि शनिवार को चॉपर उड़ान भरेगा, लेकिन शनिवार को भी मंजूरी न मिलने से ऐसा नहीं हुआ। कंपनी एटीसी से परमिशन लेने में फेल रही। इसके बाद एविएशन कंपनी के प्रोजेक्ट हेड ने कहा कि रविवार को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चॉपर से लोगों को पंचकूला घुमाया जाएगा, लेकिन यह भी संभव नहीं हो सका। रविवार सुबह लोग करीब 10 बजे के बाद स्प्रिंग फेस्टिवल का आनंद उठाने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। मेला घूमने के बाद वह चॉपर में बैठने के लिए परेड ग्राउंड में पहुंचे। चॉपर जब मेला ग्राउंड के लिए उड़ने लगा तो लोगों में क्रेज बढ़ने लगा। लेकिन कंपनी के कर्मचारियों का रवैया बहुत उदासीन था। वह केवल खानापूर्ति में लगे थे कि किसी तरह परमिशन का समय निकल जाए। कंपनी प्रबंधकों द्वारा किसी प्रकार की सूचना लोगों को नहीं दी गई कि दोपहर 1 बजे तक ही चॉपर का मजा ले पाएंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे ही कंपनी के कर्मचारियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। पौने एक बजे जिन ग्राहकों ने टिकट का पैसा जमा करवा था उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि वह लेट हो गए हैं। शाम पांच बजे तक लोग परेड ग्राउंड में पहुंचते रहे। क्योंकि पीयूष माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि शाम 6 बजे तक चॉपर उड़ाने की परमिशन मिली है।

बेबी शो में रुवंश और प्रियांशी ने मारी बाजी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा आयोजित स्प्रिंग फेस्टिवल में बेबी शो में बच्चों ने शानदार परफार्मेंस दी। जजों ने बच्चों और उनके अभिभावकों से डाइट, शिक्षा एवं अन्य विषयों पर सवाल पूछे। बच्चों से गानों पर डांस भी करवाकर देखा, जिसके बाद परिणाम घोषित किये गये। बेबी शो आयु वर्ग 6 माह से 1 वर्ष (लड़के) में प्रथम पुरस्कार रुवंश गणोत्रा, दूसरा पुरस्कार चित्रांश को मिला। आयु समूह 6 महीने से 1 वर्ष (लड़की) में पहला पुरस्कार शायरा ठाकुर, परुशी खरबंदा एवं द्वितीय पुरस्कार आर्य पुनिया एवं प्रियांशी मलकानियां को मिला। आयु समूह 1 वर्ष से 3 वर्ष (लड़के) में प्रथम पुरस्कार सार्थक आर्य, दूसरा पुरस्कार आयुष, आयु समूह 1 वर्ष से 3 वर्ष (लड़की) प्रथम पुरस्कार नाव्या, दूसरा पुरस्कार आर्यदीप एवं सीरत को मिला।
विज्ञापन


बेबी शो आयु समूह 3 वर्ष से 4 वर्ष (लड़के) में प्रथम पुरस्कार रेड्डी नयन, दूसरा पुरस्कार मिवान ओहरी, आयु समूह 3 वर्ष से 4 वर्ष (लड़की) प्रथम पुरस्कार ऋषिका गाबा, द्वितीय पुरस्कार अलेना मिश्रा को मिला। ड्यूट डांस में प्रथम पुरस्कार धारा और अरुशी (गुरुकुल सेक्टर -20 पंचकूला) एवं द्वितीय पुरस्कार तनिष्क और रुद्राक्ष (सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2) श्रेणी (10 वर्ष से ऊपर) में प्रथम पुरस्कार पवन ठाकुरी और श्रृष्टि (एपीएस, चंडीमंदिर और मानव मंगल स्कूल) द्वितीय पुरस्कार श्रेया वशिष्ठ और कशिश सूद (डीसी मॉडल स्कूल, सेक्टर-7) एवं अर्शिता अग्रवाल और खुशबू (सतलुज पब्लिक स्कूल) को मिला। मोनो एक्टिंग में श्रेणी (10 वर्ष से कम) प्रथम पुरस्कार मिश्का एवं द्वितीय पुरस्कार नताली एवं मानवी गोयल, श्रेणी (10 वर्ष से ऊपर) में प्रथम पुरस्कार भावना यादव एवं अनामिका को मिला। फैशन शो में श्रेणी (10 वर्ष से कम) प्रथम पुरस्कार रशिता एवं दूसरा पुरस्कार प्रियंका और प्रिशा, श्रेणी (10 वर्ष से ऊपर) में प्रथम पुरस्कार स्वस्ति एवं द्वितीय पुरस्कार नेहा कंबोज एवं चेतना को मिला। सेल्फी प्रतियोगिता श्रेणी (10 वर्ष से कम) पहला पुरस्कार अमायरा (एक स्मार्ट बच्चन स्कूल), दूसरा पुरस्कार सतैशा (सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 2), श्रेणी (10 वर्ष से ऊपर) में प्रथम पुरस्कार सेजल, दूसरा पुरस्कार सुहाना को मिला। ओपन श्रेणी में टोयश प्रथम पुरस्कार (सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 2) एवं दूसरा पुरस्कार नेहा (न्यू इंडिया स्कूल, सेक्टर-15) को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलो सिंगिंग में श्रेणी (10 वर्ष से कम) प्रथम पुरस्कार धरा, द्वितीय पुरस्कार अग्रीमा, रीट मित्तल, श्रेणी (10 वर्ष से ऊपर) में प्रथम पुरस्कार) पलक सोनी, अप्पर सिंह भाटिया, द्वितीय पुरस्कार हर्षित यादव, दृष्टि को मिला। ओपन कैटेगिरी प्रथम पुरस्कार माधव, द्वितीय पुरस्कार युविका, अंतरिक्ष को मिला। पतंगबाजी में श्रेणी (12 वर्ष से कम) प्रथम पुरस्कार परमिंदर और दीपक न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार अमन कुमार और खुशवंत सिंह सतलुज पब्लिक स्कूल, श्रेणी (12 वर्ष से ऊपर) में प्रथम पुरस्कार रोहित कुमार और मनीष न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार जरनैल सिंह और करनैल सिंह एमआरए मॉडर्न पब्लिक स्कूल, ओपन कैटेगिरी में प्रथम पुरस्कार राजबीर और करनैल (एमआरए मॉडर्न पब्लिक स्कूल, द्वितीय पुरस्कार सेलेंडर और गौतम सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक-4, पीकेएल को मिला। फोल्क डांस में श्रेणी (10 वर्ष से कम) प्रथम पुरस्कार सतलुज पब्लिक स्कूल, दूसरा पुरस्कार स्मार्ट बच्चन स्कूल, ओपन कैटेगिरी में प्रथम पुरस्कार डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला।


हेल्थ कैंप में 500 की जांच की गई
यवनिका गार्डन में स्प्रिंग फेस्टिवल में दो दिवसीय निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप संपन्न हो गया। कैंप में करीब 500 लोगों की जांच की गई। कैंप का आयोजन अल्केमिस्ट अस्पताल द्वारा समर्पित फाउंडेशन करुणा के सहयोग से किया गया था। कैंप के दौरान मरीजों के बीपी और ब्लड शुगर परीक्षण भी किए गए। कैंप का उद्देश्य आम लोगों के बीच स्वास्थ्य की समस्याओं और उनकी रोकथाम और उनसे बचाव के बारे में जागरूकता पैदा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed