{"_id":"5c84192abdec2213e272e357","slug":"155216115913-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स ने हासिल सोशल मीडिया के एथिकल इस्तेमाल के प्रति जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट्स ने हासिल सोशल मीडिया के एथिकल इस्तेमाल के प्रति जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट्स ने सीखे सोशल मीडिया के एथिकल इस्तेमाल के गुर
- सेक्टर-एक कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। समाज में सोशल मीडिया के बढ़ते चलन एवं मीडिया में इसके बढ़ते प्रभाव से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से सेक्टर- एक कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोशल मीडिया के एथिकल इस्तेमाल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में किया गया। पहले सत्र में कॉर्पोरेट ट्रेनर संदीप भारद्वाज ने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के एथिकल उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया संदेश व सूचनाओं को साझा करने का सशक्त माध्यम है। जहां लोग अपने विचारों को बेहद ही कम समय में प्रभावी रूप सभी लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेट फोरम, वेब लॉग, सोशल ब्लॉग, सोशल नेटवर्क, विकीज, माइक्रोब्लागिंग आदि के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यशाला के दूसरे सत्र में सोशल मीडिया एक्सपर्ट सुमंतो घोष ने ट्विटर के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा कर अपने अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने हम सभी को असीम ताकत दे दी है, जिसका हम सभी को सकारात्मक कार्यों में उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्विटर पत्रकारिता का चलता फिरता हथियार है। देश-विदेश के तकरीबन हर छोटे बड़े नेता, अभिनेता एवं खिलाड़ी की उपस्थिति आज ट्विटर पर है। ट्विटर ने एक बेहद ही उम्दा न्यूज सोर्स के रूप में अपनी पहचान बनाई है। नागरिक पत्रकार ट्विटर की इसी विश्वसनीयता का इस्तेमाल उम्दा नागरिक पत्रकारिता के लिए करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर विजन, ट्विटर हॉलिक, सम्माईज एवं ट्विटेरिफिक जैसी मैशअप सुविधाओं पर भी चर्चा की। कार्यशाला के समापन में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव सांझा किए। कार्यशाला में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अद्वितीय खुराना, श्रेयसी, डॉ. राजीव चौधरी, प्रो. चित्रा तंवर, डॉ. नवीन जांगड़ा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।