फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ज्ञापन देकर अपनी मांगे मानवाने के लिए एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

ज्ञापन देकर अपनी मांगे मानवाने के लिए एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Feb 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देकर अपनी मांगे मानवाने के लिए एनएचएम कर्मचारियों  ने किया प्रदर्शन
मांगें मनवाने के लिए एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


- कर्मचारी बोले, सरकार मांग नहीं मानेगी तो करेंगे आमरण अनशन
- एनएचएम कर्मचारियों ने सिविल सर्जन पंचकूला को ज्ञापन सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिले के एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने डीसी ऑफिस, जिला अस्पताल के सीएमओ को ज्ञापन देकर रेगुलर करने की मांग की। सोमवार को हड़ताल की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुनीर अहमद ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एनएचएम कर्मचारी अगले 72 घंटे दिन रात धरने पर बैठे रहेंगे। मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करती है तो जल्द ही आमरण अनशन पर जाने को मजबूर होंगे। इसी सिलसिले में सोमवार को पहले एनएचएम कर्मचारियों ने सिविल सर्जन पंचकूला को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी एनएचएम कर्मचारी रोष मार्च करते हुए माजरी चौक से होते हुए डीसी ऑफिस पहुंचे। डीसी की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

हरियाणा प्रदेश में एनएचएम कर्मचारी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदेशभर में आम जनता परेशान है। मरीजों को अपने इलाज के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। हड़ताल स्थल पर इंटक जिला महिला प्रदेश अध्यक्ष पंचकूला बबीता तलवार अपने साथियों के साथ पहुंचीं। रोष मार्च में भी वो साथ रहीं। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंटक यूनियन आप के साथ है। सरकार जल्द एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चल सकें। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से रामपाल मलिक भी रोष मार्च में शामिल रहे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ज्यादा समय तक आपके आंदोलन को झेल नहीं पाएगी और जल्द ही आपकी मांगों को मानेगी। पूरे प्रदेश में अब तक 4000 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेट किया जा चुका है। जिला पंचकूला में ही 32 कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है। कर्मचारियों के जोश में कोई कमी नहीं आई है। एनएचएम कर्मचारियों की मुख्य मांगें सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, सातवां वेतन आयोग लागू करना, सेवा नियम संशोधन व एक साल से लंबित पड़ी मांगें पूरी करना है। एक साल में अधिकारियों व सरकार से 17 बार वार्ता हो चुकी है लेकिन हर बार सिवाय झूठे आश्वासन के कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला है। इसलिए कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा। अधिकारी अभी भी सरकार के पास झूठी रिपोर्ट पेश कर रहे हैं और सच्चाई ये है कि पूरे प्रदेश में जनता स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed