फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बदहाल बस स्टैंड से एक घंटे इंतजार के बाद मिल रही बसें -ा

बदहाल बस स्टैंड से एक घंटे इंतजार के बाद मिल रही बसें -ा

Mon, 18 Feb 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बदहाल बस स्टैंड से एक घंटे इंतजार के बाद मिल रही बसें -ा
सीटीयू की ओर से लोकल रूट पर हरियाणा रोडवेज के बराबर चलाई जा रही बसें
विज्ञापन


- पंचकूला बस स्टैंड से एक घंटे इंतजार के बाद मिल रही बसें
- हरियाणा रोडवेज बसों की संख्या कम होने के कारण नहीं चल रही सभी रूटों पर

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित पंचकूला बस स्टैंड से चंडीगढ़ सहित अन्य रूटों पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन तय समय पर नहीं है। रोडवेज विभाग का 20 मिनट में चंडीगढ़ के लिए बस मिलने का दावा यहां इसलिए फेल हो जाता है क्योंकि रायपुररानी, शहजादपुर, पिंजौर के लिए ही एक घंटे तक इंतजार करने के बाद ही बस मिल पाती है। चंडीगढ़ सीटीयू की छह बसें पंचकूला बस स्टैंड से चलती हैं। यात्रियों की ओर से मांग करने के बाद भी पंचकूला से बस सर्विस नहीं बढ़ी। पंचकूला के लोगों के लिए अगर सीटीयू की ओर से बस बंद हो जाए तो पंचकूला में परिवहन व्यवस्था ठप हो जाएगी। पंचकूला के अधिकतर लोग सीटीयू की बसों के सहारे ही चल रहे हैं।
शहर के बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की सात बसों का संचालन हो रहा है। बस स्टैंड से यह बसें बीस मिनट में सेक्टर-17 और 43 चंडीगढ़ तक जाती है। वहीं, सीटीयू की छह बसों का संचालन बस स्टैंड से होता है। लोगों की ओर से सीटीयू बसों की संख्या बढ़ाने की डिमांड चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर से की गई है। इसके बाद भी बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


वर्कशॉप में खड़ी है 25 खराब बसें
पंचकूला बस स्टैंड में 105 बसें हैं। इसमें 25 बसों में सामान खराब हैं। वहीं रोड पर 80 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें लोकल रूट पर 30 बसें चल रही हैं। जबकि 50 लंबे रूट पर चल रही हैं। वहीं रिपेयर का सामान कम होने के कारण इन्हें ठीक नहीं किया जा सका है। कर्मचारियों को ओवरटाइम ड्यूटी का पैसा भी बंद कर दिया गया। इस कारण कर्मचारी काम का समय पूरा होने के बाद बस का संचालन नहीं करते हैं। वहीं, सीटीयू के बेड़े में लोकल रूट पर चलने वाली 400 बसें हैं। इसलिए सीटीयू की ओर से पंचकूला सहित अन्य जगह की कनेक्टिविटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के रूटों में नहीं हुई बढ़ोतरी
सीटीयू बसों के संचालन बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक को लेटर लिखा। इसकेे बाद भी बसों की संख्या का संचालन नहीं हो पाया। पंचकूला बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की बस एक घंटा देरी से मिलती है। इसलिए शहर के लोग इसका सफर करने से कतराते हैं। वहीं सीटीयू की बस भी 45 मिनट बाद चलती है। यह तय समय पर आती है। अगर यह संख्या बढ़ा दी जाए और टाइमिंग ठीक हो जाए तो लोग सीटीयू बस का सफर पसंद करेंगे। - एसके नैय्यर, प्रेसीडेंट, सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर -15

स्टापेज पर नहीं रुकती बसें
शहर में चलने वाली बसें हर स्टापेज पर नहीं रुकती हैं। इस कारण शहर के बस स्टैंड पर लोग बसों का वेट नहीं करते हैं। पंचकूला लोकल रूट पर चलने वाली बसों में पूरे रूट की जानकारी भी नहीं होती है। इसलिए लोग लोकल बस का सफर अच्छा नहीं समझते हैं। - सुनील जैन, निवासी, सेक्टर -11

बस की कंडीशन अच्छी नहीं
हरियाणा परिवहन की ओर से पंचकूला लोकल रूट पर बसों का सफर अच्छा नहीं है। इन बसों में कोई जानकारी नहीं होती है। पंचकूला में चंडीगढ़ सीटीयू की बसों का संचालन होता है। किसी भी स्टैंड में इन बसों की जानकारी नहीं होती है। इस कारण लोग परेशान होते हैं। - मेवा सिंह, निवासी, सेक्टर-8

लोकल ट्रांसपोर्ट में सुधार नहीं
बसों का संचालन भले ही किया जा रहा है, लेकिन रायपुररानी, शहजादपुर, पिंजौर, बरवाला की रूटों पर बसों की संख्या नहीं बढ़ी है। इन रूटों पर सफर करना काफी मुश्किल है। टाइमिंग सहीं नहीं होने के कारण लोग बस का सफर नहीं करते हैं। - विजय चोपड़ा निवासी, सेक्टर-15


बसों का संचालन अपने निर्धारित समय से किया जा रहा है। जाम के कारण बसों के संचालन में देरी होती है। जो भी खामियां हैं उसे भी जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। - अशोक कौशिक, ट्रैफिक मैनेजर, पंचकूला बस स्टैंड, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed