फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फ्लैग: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

फ्लैग: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
जिले के 206 कॉमर्शियल प्रॉपर्टी मालिक 3500 करोड़ के कर्जदार
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

- एचएसवीपी ईओ आशुतोष राजन ने रिकवरी के लिए तैयार की लिस्ट
- एक सप्ताह के भीतर नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू करेगा विभाग
- बकाया राशि जमा न करवाने वालों की कामर्शियल प्रॉपर्टी होगी रिज्यूम

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के 206 कामर्शियल प्रॉपर्टी के मालिक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के करीब 3500 करोड़ रुपये से अधिक के कर्जदार हैं। विभाग ने ऐसे लोगों से अपनी बकाया राशि वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। एचएसवीपी के ईओ आशुतोष राजन ने कड़ी मशक्कत कर करोड़ों के कर्जदार कामर्शियल प्रॉपर्टी मालिकों की लिस्ट तैयार कर ली है। बकाएदारों की लिस्ट में 19 लोग ऐसे हैं जो स्कूल और क्लीनिक का संचालन करते हैं, जबकि 87 लोग कामर्शियल कारोबारी हैं। ईओ आशुतोष राजन ने नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के लिए प्राधिकरण के प्रशासक को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। जैसे ही इजाजत मिलेगी विभागीय अधिकारी नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू करेंगे। पूरे हरियाणा में चर्चा है कि एचएसवीपी करोड़ों का कर्जदार है, लेकिन शहरवासियों को शायद यह नहीं मालूम कि 206 कामर्शियल प्रॉपर्टी मालिक ही विभाग के करीब 3500 करोड़ रुपये दबाकर बैठे है। यदि प्राधिकरण पूरे प्रदेश को खंगाले तो यह बकाया राशि अरबों में पहुंच सकती है।

50 साल से किसी भी अधिकारी ने नहीं दिया ध्यान
जिस कार्य को चंद दिनों में एचएसवीपी के ईओ आशुतोष राजन ने कर दिखाया है। उस ओर करीब 50 साल से किसी भी अधिकारी ने इस तरह ध्यान ही नहीं दिया। वर्षों से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी द्वारा कभी भी कर्जदारों की लिस्ट नहीं निकाली। यह काम अब प्राधिकरण में नवनियुक्त इस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने कड़ी मेहनत के बाद किया है। उन्होंने अभी सिर्फ पंचकूला के 206 कॉमर्शियल प्रॉपर्टी मालिकों की लिस्ट प्राधिकरण के कंप्यूटर सिस्टन से निकाली है, जिस में यह शो हो रहा है कि इन प्रॉपर्टी मालिकों की तरफ विभाग का करीब 3500 करोड़ रुपया का बकाया है। इस लिस्ट में सिर्फ पंचकूला के स्कूल, क्लीनिक और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी मालिक हैं।
विज्ञापन


अब रिहायशी प्रॉपर्टी मालिकों पर नजर
206 कामर्शियल प्रॉपर्टी मालिकों की लिस्ट तैयार करने के बाद ईओ ने शहर के रिहायशी कर्जदारों की लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो माह के अंत तक यह लिस्ट भी बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी ऐसे सभी लोगों को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने का आदेश देंगे। यदि किसी व्यक्ति ने बकाया नहीं जमा करवाया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया राशि की रिकवरी करेंगे शुरू
इस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने बताया कि कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें लिस्ट तैयार कर पाने में सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के विभागीय सिस्टम में 206 कामर्शियल प्रॉपर्टी मालिकों का 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया दिखाई दे रहा है। अब वह इस संबंध में प्रशासक से पत्राचार करेंगे कि अभी तक इतनी बड़ी राशि की रिकवर क्यों नहीं की गई। जल्द ही इन प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस भेज कर बकाया राशि की रिकवरी शुरू करेंगे।


बकाया न जमा कराने पर रिज्यूम होगी प्रॉपर्टी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ ने बताया कि पहले तो सभी बकाएदारों को नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें करोड़ों की बकाया राशि जमा करवाने के लिए समय दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई तो प्रॉपर्टी रिज्यूम करने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह है पंचकूला के कर्जदारों के नाम
स्कूल एवं क्लीनिक संचालक
1. दरबारी लाल फाउंडेशन सोसायटी- 26 करोड़ 29 लाख
2. यू सेठी- 4 करोड़ 30 लाख
3. जय प्रकाश चौधरी- 2 करोड़ 62 लाख
4. कृष्ण कुमार- 2 करोड़ 44 लाख
5. दा प्रेजीडेंट न्यू ऑक्सफोर्ड एजूकेशन सोसायटी- 4 करोड़ 80 लाख
6. ब्राइट एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी एक करोड़- 27 लाख
7. ऑप्शन प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड- दो करोड़ 61 लाख

कामर्शियल प्रॉपर्टी मालिक
साइट नंबर प्रॉपर्टी मालिक का नाम देय राशि
76 दविंदर सिंह 32 करोड़ 7 लाख
102 अशोक सेठी 27 करोड़ 39 लाख
11 मोहन जैन बूटा सिंह जैन एंड कंपनी 129 करोड़ 15 लाख
02 राम कुमार बंसल 135 करोड़ 67 लाख
95 हरि प्रसाद 26 करोड़ 77 लाख
98 हरि राम 27 करोड़ 32 लाख
79 सोनी राम 04 करोड़ 20 लाख
220पी सतपाल गर्ग 01 करोड़ 47 लाख
262 कांता मित्तल 01 करोड़ 45 लाख
285 नेक्टर लाइफ साइंस लिमिटेड 10 करोड़ 78 लाख
270 अशोक कुमार 10 करोड़ 30 लाख
330 नेक्टर लाइफ साइंस 15 करोड़ 69 लाख
331 पवन बंसल 15 करोड़ 42 लाख
02 सुरेश कुमार 26 करोड़ 07 लाख
04 नरेंद्र नाथ आहूजा 27 करोड़ 64 लाख
192 संजीव गर्ग 13 करोड़ 80 लाख
196 हंस राज 11 करोड़ 50 लाख
258 शाम लाल 27 करोड़ 32 लाख
74 त्रिलोचन कौर 03 करोड़ 87 लाख
251 बलविंदर सिंह विर्क 03 करोड़ 04 लाख
413 आरएस खड़वालिया 11 करोड़ 15 लाख
39 राजरानी 26 करोड़ 92 लाख
116 राज नाकड़ा 62 करोड़ 04 लाख
121 सुरेश चंद्र खट्टर 61 करोड़ 58 लाख
122 बीके सूद 62 करोड़ 13 लाख
126 कृष्ण लाल 59 करोड़ 99 लाख
128 सुभाष 59 करोड़ 23 लाख
174 लखविंदर सिंह 61 करोड़ 84 लाख
175 यशपाल बंसल 62 करोड़ 14 लाख
18 एमके जैन 93 करोड़ 31 लाख
181 राम कुमार 61 करोड़ 42 लाख
190 अंसल हाउसिंग 61 करोड़ 76 लाख
192 तिलक राज 61 करोड़ 84 लाख
193 मदन मोहन गुप्ता 61 करोड़ 86 लाख
नोट: हम केवल करोड़ों के कर्जदारों की लिस्ट प्रकाशित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed