{"_id":"5c5f352fbdec22739f7575a0","slug":"15497435169-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने डी शब्द पर सीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने डी शब्द पर सीएम को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने ‘डी’ शब्द पर सीएम को घेरा
- बोले- ‘डी’ से सही शब्द क्या बनता है ये तो चुनाव में जनता बताएगी
- इनेलो ही बता सकती है कि किन शर्तों पर गठबंधन बना था और क्यों टूट गया
- इनेलो के 5 विधायक जेजेपी में आ गए बाकी 12 जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री द्वारा जींद चुनाव के दौरान ‘डी’ शब्द पर किए गए कटाक्ष का करार जवाब देते हुए कहा कि वैसे तो इस शब्द का सही जवाब आने वाले चुनाव में जनता ही देगी। लेकिन, शायद मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जानकारी नहीं है कि ‘डी’ से ही देवीलाल बनता है, ‘डी’ से डेवलपमेंट और ‘डी’ से ही दिशा बनता है। इस दौरान भाजपा नेता रणधीर सिंह सैनी, राज कुमार व अमरनाथ ने अपने कई समर्थकों सहित जेजेपी के साथ हाथ मिला लिया है।
दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को सेक्टर-6 में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मान पूर्वक पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्तित्व के लोगों के लिए जेजेपी का दरवाजा खुला है, चाहे वह व्यक्ति कांग्रेस, इनेलो या भाजपा से ही क्यों न संबंध रखता हो। अच्छे लोगों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव ने उनके हक में माहौल बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हम ने तो अपना कुनबा बढ़ाना है। सत्ता में काबिज भाजपा के सामने कोई भी पार्टी विपक्ष का फर्ज पूरा नहीं कर पाई है। अब प्रदेश की जनता को समझ आ गया है कि यदि प्रदेश में कोई परिवर्तन ला सकता है या विपक्ष की भूमिका अच्छे से निभा सकता है तो वो एक नाम है जेजेपी। बसपा के साथ इनेलो का गठबंधन टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो इनेलो ही बता सकती है कि किन शर्तों पर गठबंधन बना था और क्यों टूट गया। बसपा के साथ जेजेपी के संभावित गठबंधन पर जवाब देते हुए दुष्यंत ने कहा कि भाजपा ने जातिवाद की राजनीति कर भाई को भाई से दूर किया है। जबकि जननायक देवीलाल की सोच शुरू से ही यह थी कि वे सभी बिरादरी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। उन्हीं के नक्शें कदमों पर जेजेपी चल रही है। दुष्यंत ने कहा कि इनेलो अपना जनाधार पूरी तरह खो चुकी है। इनेलो के पांच विधायक जेजेपी में शामिल हो चुके हैं अब 12 बाकी हैं, जो जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दुष्यंत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महावीर फोगाट और उनकी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बेटियों ने स्टेडियम कैंसिल होने की बात कही, लेकिन अनिल विज ने आनन-फानन में उसका खंडन किया। लेकिन अगले ही दिन स्टेडियम कैंसिल करने का आधिकारिक पत्र मीडिया में वायरल होने से अनिल विज की पूरी किरकिरी हुई है। ऐसा ही हाल पूरे प्रदेश में है कि अगर कोई व्यक्ति जेजेपी से जुड़ता है तो भाजपा द्वारा उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है।
ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर दुष्यंत ने कहा कि चुनाव आयोग को ईवीएम में पारदर्शिता लानी चाहिए। ताकि अलग-अलग पार्टियों के ईवीएम पर आरोप न लगे। अंत में जब दुष्यंत से पूछा गया कि आप चुनाव कहां से लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि उनकी जन्मभूमि हिसार है और वह हिसार की सेवा में पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि यह भविष्य की बात है कि कौन-कहां से लड़ेगा अभी तो सिर्फ और सिर्फ संगठन को मजबूत करना है। इस अवसर पर जेजेपी नेता ओपी सिहाग, दिलबाग नैन, भाग सिंह दमदमा व बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।