{"_id":"5c5ddd54bdec227370400c66","slug":"154965549019-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस न मिलने का बहाना बनाया, तो व्यवसाय के गेट पर चिपकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस न मिलने का बहाना बनाया, तो व्यवसाय के गेट पर चिपकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटिस न मिलने का बहाना बनाया तो गेट पर चिपकाया
सेक्टर-5 स्थित होटल शिराज-2 और रेस्टोरेंट के बाहर चस्पा किए नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। होटल संचालकों के खिलाफ अनियमितताओं को लेकर छेड़ी गई मुहिम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार को दो होटल एवं रेस्टोरेंट के बाहर नोटिस चस्पा किए। एचएसवीपी की ओर से होटल शिराज टू और द ब्रयू एस्टेट को नोटिस दिया गया था। नोटिस के बाद दोनों के संचालकों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था लेकिन जब वह पेश हुए तो उन्होंने कहा कि उन्हें नोटिस नहीं मिला जिसके चलते शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित एससीओ 15 और एससीओ 176 के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ आशुतोष राजन ने बताया कि यह सब व्यवसाय संचालकों की बहानेबाजी है। ऐसा भविष्य में न हो, इसके चलते अब नोटिस सर्व करने के साथ चस्पा करके फोटो खींचने के भी निर्देश दिए हैं। इन दोनों साइट्स में कई प्रकार की अनियमितताएं थीं, जिन्हें हटाने के लिए 17/3 का नोटिस दिया गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।