{"_id":"5c5ddd47bdec2213dd6db760","slug":"154965547715-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल ने पीएम के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल ने पीएम के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल ने पीएम के नाम का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- निगम के भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के आठ चौक के सुंदरीकरण के दौरान करोड़ों का घोटाला करने वाले निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम पंकज सेतिया को सौंपा। मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद भी निकाय मंत्री कार्रवाई नहीं कर रही हैं। उन्होंने घोटाले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर जज या अपने स्तर पर कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो 12 फरवरी से 11 से 7 बजे धरना दिया जाएगा। इसमें हर रोज चार प्रतिनिधि भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मौके पर व्यापार मंडल के जिला युवा प्रधान बॉबी सिंह, सर्राफा एसोसिएशन प्रधान दीपकृष्ण चौहान, लोक सर्वहितकारी सोसायटी के प्रधान राकेश अग्रवाल, नगर सुधार समिति के प्रधान ओम प्रकाश गोयल, व्यापार मंडल के जिला महासचिव बीडी गर्ग, व्यापार मंडल बरवाल प्रधान अश्वनी सिंगला, महासचिव रविंद्र गर्ग, उपप्रधान भूषण राणा, अग्रवाल संगठन प्रधान सतनारायण गुप्ता, अग्र क्रांति विकास मंच प्रधान सुरेंद्र गोयल, जिला पंचकूला विकास ट्रस्ट प्रधान विवेक सिंगला, उपप्रधान रवि सिंगला, सेक्टर 19 प्रधान नरेश नारंग, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री दर्शन बंसल, कृष्ण गोयल, लिगल सेल के प्रधान उदीत मेहंदीरत्ता, सोशल मीडिया प्रभारी अशोक बाली, केएस राणा, रोहित शर्मा, हरीश गर्ग, अनिल गोयल, प्रिंस गोयल मौजूद थे।