फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मुख्य सचिव ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की बैठक

मुख्य सचिव ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की बैठक

Sat, 09 Feb 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की बैठक
अत्याधुनिक परियोजना तैयार कर पैक्सों को कार्य सौंपें अधिकारी : अरोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सहकारिता विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव ज्योति अरोड़ा ने प्रबंध निदेशक हैफेड, डेयरी फेड और हरको बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर अत्याधुनिक परियोजना तैयार कर 25 पैक्सों को कार्य सौंपने का निर्णय लें। इस कार्य में उन्हें खरीद, मार्केटिंग, वितरण और अन्य सेवाएं प्रदान करना शामिल होगा, ताकि प्रदेश की पैक्स की अर्थव्यवस्था में सुधार हो और किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त हो। ज्योति अरोड़ा गत दिवस पंचकूला रेड बिशप में ‘हरियाणा में सहकारिता ढांचा - आगे का रास्ता’ विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कार्यशाला में से कम से कम एक आइडिया लेकर जाएं और उसे मूर्त रूप दें। उन्होंने कहा कि ग्लोबल एग्रीसिस्टम के चेयरमैन गोकुल पटनायक ने राजस्थान में सहकारी मार्केटिंग के क्षेत्र में 2002 तक अच्छा कार्य किया है। इस अवसर पर यशेंद्र सिंह रजिस्ट्रार सहकारी समितियां हरियाणा ने मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बृजेंद्र सिंह प्रबंध निदेशक हैफेड, जीएल शर्मा चेयरमैन डेयरी प्रसंघ, मोहम्मद शाइन प्रबंध निदेशक डेयरी प्रसंघ, मनोज बंसल प्रबंध निदेशक हरको बैंक, पूनम नारा, सुमन बलहारा, कविता धनखड़ सभी अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, नरेश गोयल प्रबंध निदेशक एचएससीएआरडीबी, योगेश शर्मा प्रबंध निदेशक हाउसफैड, योगेंद्र अग्रवाल प्रबंध निदेशक हरकोफैड, बैंकों के महाप्रबंधक व सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed