फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फ्लैग: एचएसवीपी ने शहर के दो होटल के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

फ्लैग: एचएसवीपी ने शहर के दो होटल के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

Thu, 07 Feb 2019 06:57 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
फ्लैग: एचएसवीपी ने शहर के दो होटल के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
फ्लैग: एचएसवीपी ने शहर के दो होटल के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

हेडिंग: सेक्टर-10 स्थित प्रभात इन, केसी क्रॉस रोड के गेट पर नोटिस चस्पा

- ईओ समक्ष होटल संचालक निर्धारित समय पर नहीं हुए पेश, ईओ ने की कार्रवाई
- अतिक्रमण को लेकर सात होटल-रेस्टोरेंट को जारी किया था नोटिस
- एचएसवीपी के ईओ की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में मचा हड़कंप

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के ईओ के आदेश को हलके में लेना शहर के दो नामचीन होटल संचालकों को महंगा पड़ गया है। एचएसवीपी के ईओ आशुतोष राजन के आदेश पर अधिकारियों ने बुधवार को दोनों होटलों के गेट पर (रिज्यूम) नोटिस चस्पा कर दिया है। अधिकारियों ने प्रभात इन और केसी क्रॉस रोड दोनों होटल संचालकों के खिलाफ यह कार्रवाई निर्धारित समय पर ईओ के समक्ष पेश न होने पर की है। हालांकि बुधवार को करीब 12 बजे प्रभात इन, केसी क्रॉस रोड और वेस्टर्न कोर्ट तीनों के मालिक ईओ के समक्ष पेश होने पहुंचे, लेकिन निर्धारित समय से लेट होने के कारण ईओ ने प्रभात इन और केसी क्रॉस रोड के मालिकों से पहले मिलने से इनकार कर दिया, लेकिन काफी मिन्नत करने के बाद वेस्टर्न कोर्ट होटल के मालिक समेत तीनों को चैंबर में प्रवेश करने की इजाजत दे दी।

होटल संचालकों ने माफी के साथ मांगी राहत
एचएसवीपी के ईओ के समक्ष बुधवार को पेश हुए तीनों होटलों के मालिक बार-बार माफी के साथ राहत मांगते रहे। लेकिन ईओ ने उन्हें किसी तरह की राहत प्रदान नहीं की। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाने से संबंधित एफिडेविड भी दिया। लेकिन ईओ ने कहा कि जिस तरह का अतिक्रमण है उसे किसी भी सूरत में हटाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अतिक्रमण से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और कई लोगों की जान जा सकती है। उन्होंने कहा कि उन्हें अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। इसे हटाने के लिए उन्हें चाहे किसी भी हद तक जाना हो लेकिन कार्रवाई को किसी भी सूरत में रुकने नहीं देंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह अतिक्रमण खुद हटा लें, नहीं तो उनकी टीम को हटाना अच्छी तरह से आता है।
विज्ञापन


सुनवाई को ईओ ने लगाई अगली तारीख
अतिक्रमण के मामले में सुनवाई के लिए ईओ आशुतोष राजन ने तीनों होटल मालिकों को सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी है। प्रभात इन और केसी क्रॉस रोड होटल संचालक को 12 फरवरी, वेस्टर्न कोर्ट के मालिक को 15 फरवरी की तारीख दी है। यदि इसके बाद भी होटल मालिक निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे तो ईओ नोटिस जारी कर होटल को सील करने की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण को लेकर जारी किया था नोटिस
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने प्रभात इन, वेस्टर्न कोर्ट, केसी क्रॉस रोड, होलिडे इन, एसकेप रेस्टोरेंट, गोपाल स्वीट्स, इंडियन चाट हाउस को अतिक्रमण के मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed