{"_id":"5c5c323abdec22736934bce3","slug":"15495461537-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर लैंड घोटाले में हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा सहित अन्य आरोपी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर लैंड घोटाले में हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा सहित अन्य आरोपी पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर लैंड घोटाले में पूर्व सीएम हुड्डा सहित अन्य आरोपी पेश
- बिल्डर के पेश नहीं होने पर दोबारा जारी किया गिरफ्तारी वारंट
- आरोपी बिल्डर के वकील को कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा मानेसर भूमि घोटाला मामले में पंचकूला की अदालत में पेश हुए। अदालत ने पेश न होने पर बिल्डर अतुल बंसल के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट दोबारा जारी किया। कोर्ट ने अतुल बंसल के पेेश नहीं होने पर आरोपी के वकील को कड़ी फटकार लगाई। मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी। वहीं पंचकूला की कोर्ट में सुनवाई के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य आरोपी कोर्ट पहुंचे, लेकिन आरोपी बिल्डर नहीं आया। पूर्व सीएम और अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए, लेकिन बिल्डर के नहीं पहुंचने पर सुनवाई नहीं हो सकी। जिस पर अदालत ने नाराजगी जताई। वहीं पेशी के दौरान हुड्डा के साथ उनके वकील और कई कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।
यह है मामला
बता दें कि मानेसर भूमि घोटाला की सुनवाई पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में हो रही है। इस संबंध में सीबीआई ने मामला दर्ज किया था कि 27 अगस्त 2004 से 27 अगस्त 2007 के बीच निजी बिल्डरों ने हरियाणा सरकार के अज्ञात जनसेवकों के साथ मिलीभगत कर गुड़गांव जिले में मानसेर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों के किसानों और भूस्वामियों को सरकार द्वारा अधिग्रहण का भय दिखाकर उनकी करीब 400 एकड़ जमीन औने-पौने दाम पर खरीद ली थी। सितंबर 2015 को भाजपा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इस मामले में ईडी ने भी हुड्डा के खिलाफ सितंबर 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस दर्ज किया था। ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया था।