फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   होटल, स्कूल और मॉल संचालकों ने नहीं जमा करवाए करोड़ों के प्रापर्टी टैक्स

होटल, स्कूल और मॉल संचालकों ने नहीं जमा करवाए करोड़ों के प्रापर्टी टैक्स

Thu, 07 Feb 2019 06:57 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
होटल, स्कूल और मॉल संचालकों ने नहीं जमा करवाए करोड़ों के प्रापर्टी टैक्स
होटल, स्कूल और मॉल संचालकों ने नहीं जमा करवाए करोड़ों के प्रापर्टी टैक्स
विज्ञापन


- नगर निगम ने कार्रवाई को लेकर तैयार की प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों की लिस्ट
- 11 फरवरी से निगम भेजना शुरू करेगा डिफाल्टरों को नोटिस
- टैक्स जमा न करवाने वालों की होगी प्रॉपर्टी अटैच

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रॉपर्टी टैक्स जमा ना करवाने वालों के लिए बुरी खबर है। यदि उन्होंने तत्काल टैक्स जमा नहीं करवाया तो उनकी प्रॉपर्टी अटैच हो सकती है। क्योंकि निगम अधिकारियों ने ऐसे डिफाल्टरों की लिस्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। यह कार्रवाई अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स की सूची भी तैयार कर ली है। इस सूची में शहर में बनी कई बड़ी सरकारी बिल्डिंग, होटल, स्कूल एवं अन्य इंडस्ट्रियल संस्थान शामिल हैं। जिनको नोटिस जारी करने के बाद सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई दबाव नहीं आया तो ऐसा पहली बार होगा जब नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई करेगा। अभी तक तो लोगों को सिर्फ नोटिस ही भेजे जा रहे थे। लेकिन अब निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करने का फैसला किया है। अभी तक जारी किए गए नोटिस को प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वाले मालिक सीरियस नहीं ले रहे थे और नगर निगम करोड़ों रुपया इन प्रॉपर्टी टैक्स से आना बकाया है। ऐसे में आने वाले दिनों में डिफाल्टरों के लिए बड़ी मुसीबत बनने वाली है। टैक्स नहीं भरने पर इन संपत्तियों को नीलाम भी किया जा सकता है। प्रशासक राजेश जोगपाल ने कहा कि निगम सीमा में स्थित सभी प्रकार के भवनों और प्लॉटों पर प्रॉपर्टी टैक्स लागू होता है। प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी नहीं करने की सूरत में नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

निगम की लिस्ट अनुसार ये हैं प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर
फेम शालीमार शॉपिंग मॉल 68 करोड़ 32 लाख 7 हजार 109
सूरज थियेटर 88 लाख 51 हजार 895
जिमखाना क्लब सेक्टर-3 50 लाख 61 हजार 786
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सेक्टर 5 17 लाख 80 हजार 688
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 5 17 लाख 4 हजार 507
होटल हॉलीडे इन सेक्टर 3 पंचकूला 15 लाख 41 हजार 279
पिंजौर गार्डन 2 करोड़ 39 लाख 26 हजार 511
अब्दुलपुर मेन मार्केट 2 करोड़ 22 लाख 63 हजार 293
मिनी सचिवालय 14 लाख 38 हजार 620
यूनिसन किड्स पब्लिक स्कूल 52 लाख 8 हजार 813
संत राम शर्मा 15 लाख 72 हजार 962
होटल वैस्टर्न कोट सेक्टर-10 63 लाख 59 हजार 511
कांफैड 14 लाख 62 हजार 905
पोस्ट आफिस कालका 19 लाख 12 हजार 766
जैनेंद्रा सीसे स्कूल 22 लाख 48 हजार 409
कोर्ट कंप्लेक्स 22 लाख 57 हजार 402
गर्वनमेंट प्रेस हरियाणा 27 लाख 35 हजार 414
जिमखाना सेक्टर 6 31 लाख 83 हजार 747
वाह दिली 39 लाख 50 हजार 864
रैड बिश्प 59 लाख 84 हजार 249
अधिशासी अभियंता मदनपुर 93 लाख 36 हजार 315
हरियाणा वक्फ बोर्ड 9 लाख 82 हजार 693
डीजीपी हरियाणा 3 लाख 26 हजार रुपये
डीसी इंकम टेक्स 12 लाख 29 हजार रुपये
बीएसएनएल 5 लाख 89 हजार रुपये
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिश्नर 2 लाख 44 हजार रुपये
अमर टैक्स 29 लाख 75 हजार 693
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed