फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हेमसा ने फरवरी माह में प्रमोशन लिस्ट जारी करने की मांग दोहराई

हेमसा ने फरवरी माह में प्रमोशन लिस्ट जारी करने की मांग दोहराई

Wed, 06 Feb 2019 01:25 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
हेमसा ने फरवरी माह में प्रमोशन लिस्ट जारी करने की मांग दोहराई
हेमसा ने प्रमोशन लिस्ट जारी करने की मांग दोहराई
विज्ञापन


- 7 फरवरी को मुख्य सचिव से चंडीगढ़ सचिवालय में होगी बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा), सर्व कर्मचारी संघ का राज्य प्रतिनिधिमंडल नवनिर्वाचित राज्य प्रधान शर्मिला हुड्डा के नेतृत्व में अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग के लिखित बुलावे पर शिक्षा सदन पहुंचा। परंतु अधिकारीगण के अस्वस्थ होने के कारण बैठक एमई ब्रांच-एक और दो की दोनों सुपरिंटेंडेंट के साथ हुई। हेमसा महासचिव सतीश सेठी ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि संगठन की मांग पर सरकार ने सुपरिंटेंडेंट के पद पर प्रमोशन के लिए सेवा नियमों में तीन साल के कार्यकाल की शर्त में ढील प्रदान कर दी है। इस छूट से लगभग दस और कर्मचारियों को प्रमोट होने का अवसर मिलेगा जिसके लिए पात्र कर्मियों का मामला तैयार किया जा रहा है। हेमसा ने इसे देरी से उठाया गया सही कदम करार देते हुए फैसले का जहां स्वागत किया। वहीं वायदे के मुताबिक तुरन्त फरवरी मास में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट व असिस्टेंट की प्रमोशन लिस्ट जारी करने की मांग भी की है। महासचिव ने बताया कि आंकड़ा सहायक के पद पर प्रमोशन के लिए तीन दिन के अंदर फाइल उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करने। सीडी ब्लॉक अनुसार नए बीईओ दफ्तरों को खोलने व वर्कलोड अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में असिस्टेंट का पद स्वीकृत करने का मामला भी विचाराधीन है। सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि सीनियोरिटी लिस्ट अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। कन्फर्मेशन के बारे में हेमसा ने सीएसआर 2016 के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की जिस पर नियमों का अवलोकन कर जल्द फैसला करने का भरोसा दिलाया गया है।

7 फरवरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव के चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक की जाएगी। जिसमें मुख्य रुप से वर्कलोड अनुसार पद स्वीकृत करना, एसईटीसी में छूट प्रदान करना, प्रार्थना पत्र के आधार पर राजनीतिक दखलंदाजी मुक्त तबादला नीति बनाने सहित उत्पीड़न की कार्यवाहियों को खत्म करवाने बारे विचार-विमर्श होगा। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उप प्रधान संदीप सांगवान, कैशियर कमलजीत बख्तूआ, उप प्रधान संजीत कौशिक, जोनल सेक्रेट्री कमलकांत, कार्यकारिणी सदस्य राज पाल सिंह व सर्वजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed