फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एचएसवीपी का तीन सेक्टरों में चला क्लीन अभियान

एचएसवीपी का तीन सेक्टरों में चला क्लीन अभियान

Wed, 06 Feb 2019 01:25 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
एचएसवीपी का तीन सेक्टरों में चला क्लीन अभियान
एचएसवीपी का तीन सेक्टरों में चला क्लीन अभियान
विज्ञापन


- सेक्टर-7, 8 और 9 मार्केट से कब्जा हटवाया
- ईओ आशुतोष राजन टीम के साथ खुद रहे मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मंगलवार को एचएसवीपी की टीम ने सेक्टर-7, 8 और 9 स्थित मार्केट में अभियान चलाया। इस दौरान एचएसवीपी के ईओ आशुतोष राजन खुद मौजूद रहे। हालांकि कुछ दुकानदारों ने रोष जाहिर करने की कोशिश की, लेकिन ईओ को देखकर वह शांत होकर बैठ गए। वहीं, जैसे ही अतिक्रमण हटाओ टीम आगे बढ़ी तो दुकानदारों ने दोबारा से अपना सामान बरामदे और पार्किंग एरिया में रख लिया।
ईओ आशुतोष राजन अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ सबसे पहले सेक्टर-9 पहुंचे। यहां से इंडियन चाट हाउस द्वारा बरामदे एवं पार्किंग एरिया में रखे सामान को जब्त कर लिया और संचालक को चेतावनी दी कि यदि वह नहीं माने तो दुकान को रिज्यूम कर लिया जाएगा। दरअसल दुकान मालिक को एचएसवीपी द्वारा नोटिस देकर भी चेताया भी जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण हटाने का नाम नहीं ले रहा हैं। वहां रोजाना फल की रेहड़ियां, टिक्की, चाट, जूस की दुकानें बरामदे एवं पार्किंग एरिया में लगती हैं। जिसके चलते उसे नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन

ईओ ने सोमवार को जेई की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन जेई की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते आज वह खुद कार्रवाई को निकले। इसके अलावा सेक्टर-आठ में भी कुछ अन्य दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया। इसके बाद टीम ने सेक्टर-सात में ऑपरेशन क्लीन चलाया। सिंह संस के बाहर लगने वाली जंक फूड वालों को हटाया गया। इसके अलावा डीसी मॉडल स्कूल के बाहर खड़ी होने वाली रेहड़ियों को भी हटाया गया। दुकानदारों ने टीम के पहुंचते ही अपना सामान दुकानों के अंदर कर लिया। आशुतोष राजन ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि बार-बार दुकानदार अतिक्रमण करने से नहीं हटेंगे तो दुकानें जब्त करने में देरी नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानापूर्ति साबित हुई एचएसवीपी की कार्रवाई
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई मंगलवार को महज खानापूर्ति साबित हुई। क्योंकि जैसे ही टीम अतिक्रमण हटाकर सेक्टर से बाहर निकली दुकानदारों ने अपना सामान फिर से सजा लिया। वहीं, अभियान के दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि टीम के सदस्यों ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जबकि जो जान-पहचान के नहीं थे उनका सामान उठवा दिया गया।


सात होटल संचालकों को भी दे रखा है नोटिस
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सात होटल एवं रेस्टारेंटों को नोटिस जारी कर अनियमितताएं हटाने के निर्देश दिए थे। एचएसवीपी एक्ट के तहत सेक्टर-10 वेस्टर्न कोर्ट, केसी क्रॉस रोड, प्रभात इन को 17/4 का नोटिस दिया गया था। गोपाल स्वीट्स सेक्टर-8, इंडियन चाट हाउस सेक्टर-9 को भी नोटिस देकर बिल्डिंग वायलेशन दूर करने के लिए कहा था। लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ा। इन होटल मालिकों ने अब अपनी गोटियां राजनीतिज्ञों से फिट करनी शुरू कर दी है, ताकि आशुतोष राजन पर दबाव बनवाकर कार्रवाई रुकवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed