फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रदेश स्तरीय शहरी स्मृद्धि उत्सव की तैयारियां शुरू 19-43-20

प्रदेश स्तरीय शहरी स्मृद्धि उत्सव की तैयारियां शुरू 19-43-20

Wed, 06 Feb 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय शहरी स्मृद्धि उत्सव की तैयारियां शुरू 19-43-20
प्रदेश स्तरीय शहरी समृद्धि उत्सव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन


- सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन
- स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन करेंगी कार्यक्रम का आगाज
- समापन समारोह में विशेष रूप से शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। खाने-पीने के शौकीनों के लिए दिन हो या रात, सुबह हो या शाम पहर कोई मायने नहीं रखता, उन्हें तो बस खाने की खुशबू ही काफी होती है, अपनी ओर खींचने भर के लिए। इस कैटेगरी में शामिल लोगों के लिए नगर निगम पंचकूला की ओर से राज्य स्तरीय शहरी समृद्धि उत्सव, फूड मेला और स्वयं सहायता समूह उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया गया है। नेशनल अर्बन लाइवलहुड मिशन के पखवाड़ा के तहत यह समृद्धि उत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश भर से विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में देखने को मिलेंगे। 8 फरवरी से 11 फरवरी तक यह उत्सव तक चलेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चारों दिन अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पंचकूला नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुति पंचकूला में करवाई जाएगी। जोगपाल के मुताबिक 8 फरवरी को महाबीर गुड्डू एवं सांस्कृतिक दल सफीदों की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। 10 फरवरी को अनीता राही एवं सांस्कृतिक दल जीकरपुर एवं 11 फरवरी को गजेंद्र फोगाट एवं सांस्कृतिक दल रोहतक अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का दल जीत लेंगे।
जोगपाल ने लोगों से कहा कि परेड ग्राउंड में चार दिन तक चलने वाले समृद्धि उत्सव का आनंद उठाने पहुंचे, ताकि आप अलग-अलग जगहों के कई सारे लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान प्रदेश के विभिन्न स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए लेकर आ रहे हैं। नगर निगम सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में 8 से 11 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय शहरी समृद्धि उत्सव का शुभारंभ स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन करेंगी, जबकि समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उत्सव में लगेंगे 150 स्टॉल
राजेश जोगपाल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस उत्सव में 150 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे और चार दिन में करीब तीन से चार हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उत्सव चारों दिन सुबह 10 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। उत्सव में जहां सरकार की योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगेंगे, वहीं अधिकांश स्टॉल पर खोज परक वाली चीजें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा उत्सव के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार लोगों की वाहवाही बटोरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गारबेज का होगा प्रोसेसिंग
निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि चार दिवसीय उत्सव के दौरान निकलने वाले कूड़े का निष्पादन भी मौके पर ही किया जाएगा। कूड़े से खाद कैसे बनती है इसकी जानकारी के लिए निष्पादन का फैसला लिया गया हैै। ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। इसके लिए 180 स्ट्रीट वेंडिंग, सेफ्टी से संबंधित भी ट्रेनिंग दी जाएगी। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड को रंग-बिंरगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसके अलावा उत्सव में पहुंचने वालों को वाहन पार्किंग को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए दो पार्किंग स्थल बनेंगे। एक पार्किंग स्थल वीवीआईपी के लिए होगा और दूसरा आम जनता के लिए बनाया जाएगा।


अधिकारियों के निर्देश जारी
राजेश जोगपाल ने उत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित प्रबंध के निर्देश जारी किए हैं। वहीं उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि यदि किसी तरह की कमी रह गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परेड ग्राउंड में बिजली से लेकर पानी तक की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed