{"_id":"5c44d9d8bdec223c46437cb0","slug":"15480162111-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च से मिलेगी जनरल अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च से मिलेगी जनरल अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट की सुविधा
विज्ञापन

- 60 दिन के अंडर पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार होगी यूनिट
- इस यूनिट में मिलेंगी गंभीर रूप से बीमार मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के सेक्टर -6 स्थित जनरल अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए बनाए जाने वाले इंटेंसिव केयर यूनिट का काम शुरू हो गया है। मार्च में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए बनाए जाने वाले रूम और एल्युमीनियम की दीवारों के लिए भी डिजाइनर कंसल्टेंट ने विजिट किया। पीडब्ल्यूडी की ओर से अब इस युनिट को 60 दिनों में तैयार किया जाएगा। इसके बाद क्रिटिकल मरीजों को सिर्फ वेंटिलेटर नहीं होने के कारण पीजीआई नहीं रेफर किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी बी एंड आर की ओर से दिसंबर 2018 में ही टेंडर ओपन कर दिए गए थे। इसके बाद जब तक एसई लेवल पर अप्रूवल लेने के लिए फाइल भेजी गई। जहां अब आईसीयू बनाया जा रहा है यहां पहले सीएमओ ने अपना ऑफिस बनाया हुआ था। सीएमओ का ज्यादातर स्टाफ मरीजों के वार्ड में अपना ऑफिस बनाकर काम चला रहे थे। इसके बाद जब स्टेट लेवल पर पंचकूला में आईसीयू बनाने की प्लानिंग पर काम शुरू हुआ तो सबसे पहले मरीजों के वार्ड से सीएमओ ऑफिस को हटाया गया। इसके बाद अब सीएमओ ऑफिस जनरल अस्पताल में ही पीएमओ ऑफिस में शिफ्ट किया गया। आलम ये है कि अब ज्यादातर स्टाफ पीएमओ कम सीएमओ ऑफिस के बाहर खाली जगह पर छत के नीचे अलग-अलग केबिन बनाकर बैठकर काम करने को मजबूर है। एसडीओ पीडब्ल्यूडी ईश्वर चौहान ने बताया कि आईसीयू काम काम शुरू कर दिया है। हमने 60 दिनों में काम पूरा करना है और जेई की भी ड्यूटी लगा दी है। सेक्टर -6 जनरल अस्पताल के सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया जल्द ही यह वार्ड तैयार किया जाएगा। मरीजों के इसमें सभी सुविधाएं दी जाएंगी।