फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने निभाया अपना चुनावी वायदा

विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने निभाया अपना चुनावी वायदा

Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने निभाया अपना चुनावी वायदा
आज से सेक्टर-19 में शुरू हो जाएगा ओवरब्रिज का काम
विज्ञापन


- डेढ़ साल के लिए बंद हो जाएंगे सेक्टर-19 में जाने के रास्ते
- आरओबी एल शेप में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर -19 में रविवार से ओवरब्रिज का काम शुरु हो जाएगा। सेक्टर-19 में रेलवे ओवरब्रिज के लिए बैरिकेड्स रविवार से कर दी जाएगी। जिसके बाद चिरंजी लाल गुप्ता एंड संस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बजरी, रेता, जेसीबी, सरिया डाल दिया जाएगा। अब लोगों को वैकल्पिक रास्ते बलटाना से एनएच - 22 से ही पंचकूला के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी बी एंड आर हरियाणा ने इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-19 के बीच बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन फाइनल कर दिया था। यह आरओबी एल शेप में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा।


सवा साल में पूरा करने का रखा टारगेट
इंडस्ट्रियल एरिया में एचएसवीपी के सीमेंट स्टोर व फ्लोर मिल के बीच सड़क से शुरू होगा और सेक्टर-19 में बने पार्क में जाकर खत्म होगा। इसका निर्माण लगभग सवा साल में पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इस संबंध में तकनीकी सलाहकार एवं अधीक्षक अभियंता चंडीगढ़ के कार्यालय में निविदा पूर्व बैठक हुई थी। इस ओवरब्रिज पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे और एक एल शेप पुल होगा, जोकि नगर निगम की जमीन पर बनाया जाएगा। पब्लिक यूटीलिटीज शिफ्ट किये जाने के बाद 9 माह में काम पूरा हो जाएगा। पहले यहां रेलवे अंडरब्रिज बनाने पर विचार हो रहा था, लेकिन रेलवे लाइन के दोनों तरफ जगह कम होने के कारण आरयूबी बनाने की प्लानिंग कैंसिल कर दी गई। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और सेक्टर-19 के बीच से जा रही रेलवे लाइन पर आरयूबी बनाने की मांग काफी पुरानी है। हर लोकसभा, विधानसभा व नगर निगम चुनाव में यह मुद्दा बनता रहा। पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि अपने घोषणा पत्र में सेक्टर-19 के लोगों से वायदा किया था कि सेक्टर-19 में रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपास बनवाऊंगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सीएम, रेलवे मंत्री एवं विभागों के पास खुद जाकर फाइल क्लियर करवाई। ओवरब्रिज के निर्माण के समय लोगों को दूसरे रास्तों से जाना होगा। लेकिन 15 महीने बाद लोगों को इसकी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed