{"_id":"5c3f95fcbdec22732854bc02","slug":"154767115919-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निकल एडवाइजर बोले, किसी से नहीं कहा सवा करोड़ का घोटाला हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्निकल एडवाइजर बोले, किसी से नहीं कहा सवा करोड़ का घोटाला हुआ
विज्ञापन
टेक्निकल एडवाइजर बोले, किसी से नहीं कहा- सवा करोड़ रुपये का घोटाला हुआ
- रिपोर्ट किसी के पास हुई, तो त्यागपत्र दे दूंगा
- मंत्री को सीलबंद रिपोर्ट दे देंगे: तकनीकी सलाहकार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में चौकों के सौंदर्यीकरण में अनियमितताओं की जांच करने वाले तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ ने कहा है कि उन्होंने आज तक कभी नहीं कहा कि शहर के चौंकों के निर्माण में सवा करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। कहा कि उन्होंने किसी को रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है और ना ही किसी को व्यक्तिगत रूप से बताया है। यह सब अपने अनुमानित आंकड़े हैं। उन्होंने तो सीलबंद रिपोर्ट तैयार की है, लोग अपनी ओर से ही यह कयास लगा रहे हैं कि कितना घोटाला हुआ है। अभी दो अधिकारी कमेटी में शामिल हुए हैं, जो उनकी जांच में सहयोग करेंगे। वह रिपोर्ट को मंत्री को सौंपेंगे। तकनीकी सलाहकार ने कहा है कि यदि कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने रिपोर्ट लीक की है या किसी के पास उसकी कॉपी है तो वे अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे। उन्होंने एक-एक चीज की जांच की है।
दरअसल, हरियाणा की स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की ओर से एक कमेटी बनाई गई है, जोकि अब विवादों में फंस गई है। कविता जैन ने पहले आदेश दिये थे कि तकनीकी सलाहकार अकेले मामले में जांच करेंगे। लेकिन चौक सौंदर्यीकरण के ठेकेदार की ओर से तकनीकी सलाहकार की जांच पर संदेह जताने के बाद मंत्री ने इस मामले की जांच के लिए दो ओर अधिकारी नियुक्त किये थे। इनमें एक अधिकारी जांच करने के लिए तैयार नहीं है, जबकि दूसरे अधिकारी ने अभी जांच करनी है। जबकि तकनीकी सलाहकार कह रहे हैं कि वे जांच कर चुके हैं और मंत्री को सीलबंद रिपोर्ट दे देंगे।
शहर में चौकों के सौंदर्यीकरण में अनियमितताओं को लेकर इन दिनों खूब हो-हल्ला मचा हुआ है। हरियाणा की स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की ओर से बनाई गई कमेटी ही विवादों में फंस गई है और काफी उथल-पथल मची हुई है। निकाय मंत्री ने पहले आदेश दिये थे कि तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ अकेले मामले में जांच करेंगे। लेकिन ठेकेदार की ओर से विशाल सेठ की जांच पर संदेह जताने के बाद मंत्री ने इस मामले की जांच के लिए दो ओर अधिकारी नियुक्त किये थे। विशाल सेठ कह रहे हैं कि मैं तो जांच कर चुका हूं और मंत्री को सीलबंद रिपोर्ट दे दूंगा।