फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फ्लैग: छत्रपति हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट में डेरा प्रमुख की पेशी आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फ्लैग: छत्रपति हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट में डेरा प्रमुख की पेशी आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 11 Jan 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग: छत्रपति हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट में डेरा प्रमुख की पेशी आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संशोधित......हाईलाइटर में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ...

छत्रपति हत्याकांड

सीबीआई कोर्ट में डेरा प्रमुख की पेशी आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
1200 जवान शहर में रहेंगे तैनात, बेला विस्टा से माजरी चौक रूट डायवर्ट
- डीसीपी ने शहर में लगाई धारा-144, पांच लोग नहीं हो सकते हैं इकट्ठे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मुख्य आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सीबीआई की विशेष अदालत में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होगी। पुलिस और प्रशासन ने पेशी के मद्देनजर कोर्ट परिसर और शहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। ट्रैफिक पुलिस ने जहां माजरी चौक से लेकर बेला विस्ट तक रूट को डायवर्ट कर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, सीबीआई कोर्ट के जज की सुरक्षा बढ़ाने के साथ अदालत परिसर में 240 जवानों को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ शहर के चार एंट्री प्वाइंट समेत 17 नाकों पर करीब 12 सौ जवानों को सशस्त्र तैनात किया गया है। डीसीपी कमलदीप गोयल ने धारा-144 लागू कर शहर में एक साथ चार से पांच लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने आदेश का उल्लंघन करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
डीसीपी ने बताया कि डेरा प्रमुख की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी, लेकिन शहर में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कोर्ट परिसर समेत शहर में नौ बटालियन अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। कोर्ट परिसर में वकील समेत निजी कार्य के लिए आने वाले लोगों को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ वकीलों और लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए सूरज थियेटर के पास स्थान निर्धारित किया गया है। उधर, वकीलों का कहना है कि विशेष सीबीआई अदालत डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद सजा भी सुना सकती है। वकीलों ने बताया कि इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी उनके क्लाइंट को होगी। वह शुक्रवार को कोशिश करेंगे कि सुनवाई के लिए अगली तारीख लग जाए ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


हाईलाइटर
17 प्वाइंट नाके के लिए चिह्नित
09 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए
09 बटालियन शहर में तैनात (एक बटालियन में 120 जवान हैं)
03 उप पुलिस अधीक्षक तैनात

अदालत से 200 मीटर दूर रहेगा मीडिया
डीसीपी ने बताया कि मीडिया पर्सन को भी अदालत से 200 मीटर की दूरी बनाए रहना होगा। मीडिया के लिए कोर्ट से थोड़ी दूरी पर स्थित पुलिया के पास स्थान निर्धारित किया गया। उन्होंने कहा तक पहुंचने के लिए मीडिया कर्मियों को अपना आईकार्ड दिखाना होगा। बिना पहचान पत्र के न तो मीडिया पर्सन यहां तक पहुंच पाएंगे और न ही कोई बाहरी व्यक्ति। यहां तक पहुंचने के लिए सूरज थियेटर का रास्ता अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईअलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पेशी के मद्देनजर खुफियां एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। शहर में होने वाली हलचल को जानने के लिए जहां सिविल वर्दी में बड़ी संख्या में जवानों को लगाया गया है, वहीं घुड़सवार और अन्य वाहनों पर सवार होकर जवान गश्त करते नजर आएंगे। जिनकी निगाह संदिग्धों पर रहेगी। उन्होंने बताया कि शहर में स्थित नाम चर्चा घरों के आसपास भी जवानों को तैनात किया गया है, जो पल-पल की खबर कंट्रोल रूम को देंगे।

2002 में मारी गई थी छत्रपति को गोली
24 अक्तूबर 2002 को सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रामचंद्र छत्रपति जिंदगी की लड़ाई हार गए थे, लेकिन उनके बेटे अंशुल छत्रपति ने हार नहीं मानी और सीबीआई जांच की मांग के लिए पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। नवंबर 2003 में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की और दिसंबर में इस केस की जांच शुरू हुई। हालांकि, 2004 में डेरा सच्चा सौदा ने यह जांच रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी थी।

16 साल बाद आएगा फैसला
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या केस की करीब 16 साल सुनवाई सीबीआई अदालत में चली और अब दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत नतीजे के बेहद करीब है। 11 जनवरी को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। यह वही अदालत है, जिसने गुरमीत राम रहीम को साध्वी के यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। ऐसे में 11 जनवरी को यदि गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ कोई फैसला आता है तो सलाखों के पीछे बंद गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

एडीसी जगदीप ढांडा के हाथ व्यवस्था की कमान
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला जगदीप ढांडा को पूर्ण प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला व कालका भी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण प्रभारी होंगे। उपायुक्त ने संबधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में सरपंचों से तालमेल बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की सूचना उनके पास हो। इसके साथ साथ उन्होंने उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला को भी उन्हें विभिन्न सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी
उपायुक्त ने जिला वासियों से भी विशेष तौर पर अपील करते हुए कहा कि वे सुरक्षा की दृष्टि के तहत जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर असामाजिक तत्वों की कोई संदिग्ध गतिविधियां संज्ञान में आएं तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0172-2582100 पर दें। इसके साथ साथ मोबाइल नंबर 8146630014 से निरंतर अंतिम दो डिजिट 15, 16, 17 व 8146630021 पर भी सूचना दे सकते हैं।


सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
मुकुल कुमार ने विशेषकर नाम चर्चा घर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों आदि पर भी अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 4 कंपनियां बाहर से बुलाकर तैनात कर दी गई है। इसके अलावा 3 उप पुलिस अधीक्षक की भी तैनाती की गई हैं, जो निरंतर चेकिंग एवं निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने क्रेन, एंबुलेंस, जेसीबी जैसी सभी आवश्यक मशीनरी के बारे में भी संबधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी इस दौरान अवकाश पर न जाने के निर्देश जारी किए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा, एसडीएम पंकज सेतिया, एसडीएम कालका रिचा राठी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उत्तम ढालिया, जिला राजस्व अधिकारी धीरज चहल, इंस्पेक्टर सिक्योरिटी महमूद खान सहित संबधित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed