{"_id":"5c3654b5bdec22572a20f0d3","slug":"154706462819-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल स्कूल के अनमोल ने किया हरियाणा का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल स्कूल के अनमोल ने किया हरियाणा का नाम रोशन
विज्ञापन
गुरुकुल स्कूल के अनमोल ने किया प्रदेश का नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। द गुरुकुल स्कूल पंचकूला के अनमोल कौशिक ने अंडर-17 ब्वॉयज क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रदेश का नाम रोशन किया है। अनमोल कौशिक ने गुजरात में आयोजित 64वीं नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लिया। जिसमें उन्होंने अंडर-17 ब्वॉयज हरियाणा क्रिकेट टीम की ओर से मैच खेला। नेशनल स्कूल गेम्स का आयोजन 2 से 8 जनवरी तक किया गया। अनमोल ने उत्तराखंड के खिलाफ खेले गए आखिरी टूर्नामेंट में 215 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अनमोल इससे पहले जिला व राज्य स्तर पर भी स्कूल का नाम रोशन कर चुके है। हरियाणा स्कूल टीम में अनमोल का चयन उसकी योग्यता के आधार पर ही किया गया है। अनमोल के शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल प्रिंसिपल हरसिमरन कौर ने अमनोल और कोच राजीव को बधाई दी।