फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एचएसवीपी ने हाई फाइव मॉल में अवैध निर्माणों को तोड़ा

एचएसवीपी ने हाई फाइव मॉल में अवैध निर्माणों को तोड़ा

Sun, 06 Jan 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एचएसवीपी ने हाई फाइव मॉल में अवैध निर्माणों को तोड़ा
एचएसवीपी ने हाई फाइव मॉल में अवैध निर्माणों को तोड़ा
विज्ञापन


- ईओ ने किया था औचक निरीक्षण, पार्किंग पर्चियों को किया था जब्त
-

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के इंफोर्समेंट विंग अर्थमूविंग और कर्मचारियों के साथ सेक्टर-5 हाई फाइव मॉल में पहुंचा। अमले के पहुंचते ही प्रबंधकों में हड़कंप मच गया। प्रबंधकों ने अवैध निर्माण तोड़ने से रोकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन एचएसवीपी की अर्थमूविंग रुकी नहीं। मॉल की एंट्रेस पर बनी सीढ़ी को तोड़ दिया गया। रेस्टोरेंट की एंट्रेस बंद कर दी गई। इस दौरान प्रबंधकों ने विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।
दरअसल, शुक्रवार देर शाम ईओ आशुतोष राजन ने सेक्टर-5 स्थित हाई फाइव मॉल का अचानक दौरा किया था। इस मॉल में कई वायलेशन देखकर उन्होंने तत्काल निर्देश दिए थे कि 24 घंटे में इन अनियमितताओं को तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने मॉल के साथ लगती एचएसवीपी की जमीन पर पार्किंग शुल्क काटते हुए पर्चियों को भी अपने कब्जे में लिया था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉल मालिकों के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करके पार्किंग शुल्क वसूलने पर केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस को शिकायत देने कहा था। मॉल के एंट्रेंस गेट पर लगाए साइन बोर्ड, फव्वारे और बिजली के मीटर के लिए बनाए गए कमरे को अवैध बताते हुए उन्होंने सरकारी अमले को अर्थमूविंग मशीन से हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बिल्डिंग प्लान के तहत मॉल के नक्शा देखकर अधिकारियों को चैक करने के लिए कहा था। मॉल की एंट्रेस के अनुसार सीढ़ी को चैक करने का कहा गया था। मॉल मे रेस्टोरेंट की एंट्रेंस बाहर होने पर उसे तुरंत रास्ता बंद करने का निर्देश दिया था। संपदा अधिकारी आशुतोष राजन ने बताया कि अवैध तौर पर पार्किंग शुल्क लेने, इंफोर्समेंट विंग के कर्मचारियों से बदसलूकी करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के चलते सेक्टर-5 थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मॉल के प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed