{"_id":"5c2bd267bdec2256a104eb67","slug":"154637590015-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर नुक्कड़ नाटक से किया कूड़ा डालने वालों पर कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर नुक्कड़ नाटक से किया कूड़ा डालने वालों पर कटाक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर नुक्कड़ नाटक से किया कूड़ा डालने वालों पर कटाक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में पंचकूला का रैंक सुधारने के लिए सेक्टर - 5 स्थित यवनिका पार्क में नववर्ष की बेला पर एक नुक्कड़ नाटक किया। एसबीएम की टीम द्वारा यह नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसमें कलाकारों ने गंदगी डालने पर कड़ा कटाक्ष किया और स्वच्छता के महत्व से अवगत करवाया। निगम द्वारा शहर के विभिन्न यूनिपोलों और गैंट्रीज पर नववर्ष एवं स्वच्छता संदेश के बैनरों से मैसेज किया है। पिछले कई दिनों से लोगों को स्वच्छ भारत के प्रति जागरुक करने का अभियान पूरी तेजी से चल रहा है। लोगों के मोबाइल में स्वच्छता ऐप डाउनलोड करवाई जा रही है। स्वच्छ मैप पर लोग किस तरह से अपने आसपास की गंदगी की फोटो डाल सकते हैं और कितनी देर में गंदगी दूर कर दी जाएगी, उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं आसपास के शिक्षण संस्थानों में पढने वाले छात्र आये। स्कूलों में भी पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक टीम को यह काम सौंपा गया है, जोकि लगातार लोगों को बता रहा है कि आप अपने शहर को अच्छे रैंक पर पहुंचाने के लिए क्या कर सकते हैं। इस बार लोगों की भागीदारी सबसे अहम हैं। लोगों की फीडबैक के बहुत अधिक नंबर हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए हर नागरिक का कत्र्तव्य बनता है। जोगपाल ने कहा कि नगर निगम और आम लोगों के संयुक्त प्रयास से पंचकूला को टॉप लिस्ट में शामिल होने से कोई नहीं रोक पायेगा। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह सुनील कुमार, प्रियंका मोंगा चौहान, डा. प्रवीण चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।