{"_id":"6a8cafcc80bff2874008ad9f","slug":"dc-heard-six-complaints-at-the-grievance-redressal-camp-panchkula-news-c-87-1-pan1010-140382-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं छह शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं छह शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों के गड्ढे और पैचवर्क बुधवार तक ठीक करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/रामगढ़। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय हॉल में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी सतपाल शर्मा ने जिलावासियों की छह शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
डीसी ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, पीएमडीएम, एचएसवीपी, नगर निगम और एचएसएएमबी अधिकारियों को सड़कों के गड्ढे भरने और पैचवर्क का काम बुधवार तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गांव भरोली के ग्रामीणों ने गौहर का रास्ता बनवाने की मांग रखी। डीसी ने डीडीपीओ को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। वहीं, गांव माण्क्यां में पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीसी ने लोगों से समाधान शिविर में पहुंचकर समस्याएं रखने की अपील की।