फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नववर्ष पर 90 लोगों ने किया रक्तदान

नववर्ष पर 90 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 02 Jan 2019 02:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष पर 90 लोगों ने किया रक्तदान
नववर्ष पर 90 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नव वर्ष पर माता मनसा देवी मंदिर में लगाए गए रक्तदान शिविर में 90 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.), पंचकूला एवं महामायी मनसा देवी चैरीटेबल भंडारा कमेटी (पटियाला वाला भंडारा), मनसा देवी द्वारा ब्लड बैंक, पीजीआई, चंडीगढ़, श्री माता मनसा देसी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी, पंचकूला के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ श्रीमाता मनसा देवी श्राईन बोर्ड मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों से बातचीत की और उन्हेें इस भलाई के कार्य के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तंदान करना समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी कार्यों में से माना जाता है तथा ऐसा करने से न केवल अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को भी ऐसा करके गर्व का एहसास होता है। इस अवसर पर महामायी मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन एवं श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने कहा कि हम सबको ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा युवाओं से यह आह्वान किया कि वे नशीले पदार्थों व अन्य बुराइयों की तरफ ध्यान देने की बजाय रक्तदान जैसे महान कार्यों की ओर ध्याोन दें और समाज में फैल रही नशे की लत पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को रक्तदानी बनकर अपनी शक्ति का उपयोग जन-कल्याण के कार्यों हेतु करना चाहिए। इस अवसर पर गुलशन कुमार, राजकुमारी, भारत भूषण, कार्तिक, कुमारी ज्योति, तिलकराज शर्मा, अनिल गोयल, केके शर्मां अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed