फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ के सेवा निवृत होने पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र आयोजित किया विदाई समारोह

पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ के सेवा निवृत होने पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र आयोजित किया विदाई समारोह

Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ  के सेवा निवृत होने पर  सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र आयोजित किया  विदाई समारोह
पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. प्रताप सिंह को किया सम्मानित
विज्ञापन

पिंजौर। ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पिंजौर के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. प्रताप सिंह के सोमवार को सेवानिवृत्त होने पर ग्रुप केंद्र ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रुप केंद्र के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। कमांडेंट दुर्गा प्रसाद की ओर से डॉ. प्रताप सिंह को ग्रुप केंद्र की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। डॉ. प्रताप राजपत्रित अधिकारी के रूप में 14 अगस्त 1986 को पुलिस अधीक्षक के पद पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में शामिल हुए तथा अपने करीब 32 वर्ष के सेवाकाल के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों पंजाब, पूर्वोत्तर राज्यों, छत्तीसगढ़ इत्यादि अशांत एवं कठिन क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान विभिन्न विषयों पर पुस्तकें लिखीं तथा भारत सरकार की ओर से समय-समय पर उन्हें प्रशंसा पत्रों और पदकों से सम्मानित किया गया। डॉ. प्रताप सिंह ने जून 2015 में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पिंजौर में पुलिस उपमहानिरीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed