फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गांव बटवाल में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं। कुछ समयाओं का मौके पर ही करवाया निदान और अ

गांव बटवाल में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं। कुछ समयाओं का मौके पर ही करवाया निदान और अ

Sat, 29 Dec 2018 02:13 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
गांव बटवाल में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं। कुछ समयाओं का मौके पर ही करवाया निदान और अ
गांव बटवाल में जिला उपायुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन


- जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कुछ समस्याओं का मौके पर ही करवाया निदान
- समस्याओं को लेकर अधिकारियों को निदान करने के दिए निर्देश

अमर उजाल ब्यूरो
बरवाला। जिला प्रशासन की ओर से लोगों की समस्याएं उनके घर द्वार पर ही निपटाने के उद्देश्य से शुक्रवार को खंड बरवाला के गांव बटवाल के सामुदायिक केन्द्र में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त पंचकूला मुकुल कुमार ने की। इस कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने राज्य सरकार की समाज कल्याण स्कीमों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें दवाईयां भी बांटी गई। इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बीपीएल कार्ड बनाने, कच्ची छतों को पक्का करवाने, बिजली-पानी, घरों के गंदे पानी की निकासी आदि समस्याएं रखी। वहीं ग्रामीणों ने गांव में खेल का मैदान बनाने, डिस्पेंसरी खुलवाने की भी मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके खेतों के नजदीक से जो नदी गुजर रही है उसमें एक कंपनी के मालिक की ओर से नदी के पानी के बहाव के रास्ते को बंद कर देने की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि नदी का बहाव रोक देने से पानी उनके खेतों में खड़ी फसलों को खराब कर रहा है और इस बहाव के रुकने से उन्हें बरसात के समय नदी का पानी गांव में घुसने का डर सता रहा है। जिस पर जिला उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का जल्द हल करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मक्खियों की समस्या को लेकर गांव के नजदीक बने राघव पोल्ट्री फार्म में साफ-सफाई व दवाई का छिड़काव न करने की शिकायत दी। वहीं गांव बटवाल की एक लड़की ने ढंडारडू़ स्कूल में अध्यापकों की कमी व ढंढारडू़ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खटौली में जाने के लिए साइकिल मुहैया करवाने की मांग की। वहीं गांव की सुरजीत ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे आज तक सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस का चूल्हा उपलब्ध नहीं हो पाया। जिस पर जिला उपायुक्त ने फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को जल्द ही महिला को एलपीजी गैस का चूल्हा देने के निर्देश दिए। खटौली वासी नितिन सिंगला ने सत्यम गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत दी कि इस एजेंसी के कारिंदे प्रत्येक सिलेंडर में 4 से 5 किलो गैस कम दे रहे हैं। खटौली वासी नरेश कुमार ने गांव में पार्क की खराब हालत होने की शिकायत दी। इस कार्यक्रम के दौरान करीब 49 शिकायतें आई। इस अवसर पर एसडीएम पंकज सेतिया, डीसीपी कमलदीप, बीडीपीओ विशाल पराशर, सीडीपीओ सरोज नैन, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग शिवराज सिंह, एसडीओ अमर सिंह, धीरज चहल, एक्सईएन बिजली विभाग संजीव सिवाच, हॉर्टिकल्चर के ऋषि पाल, जिला शिक्षा अधिकारी हरमिन्द्र सिंह सैनी, मौलिक शिक्षा अधिकारी उर्मिल बांगड़, समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुररानी के एसएमओ संजीव गोयल, सेक्रेटरी रणवीर, बीआरसी नरेन्द्र मौदगिल सहित सभी विभाग के अधिकारी व बटवाल के सरपंच पवन पाल सहित अन्य गांवों के सरपंच और पंचों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed