फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नवनियूक्त जज मनुं सिंगला का बरनाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

नवनियूक्त जज मनुं सिंगला का बरनाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

Sat, 15 Dec 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
नवनियूक्त जज मनुं सिंगला का बरनाला पहुंचने पर भव्य स्वागत
जज बनने के बाद मनु सिंगला पहुंचे बरनाला
विज्ञापन

बरनाला। हाल में जज बरनाला के मनुं सिंगला का जहां पहुंचने पर बरनाला निवासियों ने भव्य स्वागत किया। उपरांत मनुं सिंगला अपने बचपन के सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे, जहां उनका स्कूल की समूह प्रबंधकीय कमेटी, स्कूल के प्रिंसिपल संजीव चंदेल ने भी भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मनु जिंदल ने स्कूल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्तीर्ण आने वाले बच्चों की भलाई के लिए 11000 हजार रुपये की राशि भेंट की। मनुं सिंगला ने कहा कि स्कूल एक मंदिर है और अध्यापिक इस मंदिर के देवता होते हैं, जो स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उनका तीसरा नेत्र खोलकर उन्हें ज्ञान देते है, जिससे वह अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ते हैं। बड़ी-बड़ी उपलब्धियां करते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के अध्यापकों की ही देन है कि वह आज उनसे शिक्षा ग्रहण कर जज बने हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक मैनेजर मास्टर भारत भूषण, प्रधान एडवोकेट बाल मुकंद बांसल, प्रिंसिपल डॉ. संजीव चंदेल, व्यापारी नेता धीरज कुमार दधाहूर व मनु सिंगला के पिता राजेश सिंगला भी मौजूद थे। जिन्होंने मनु सिंगला पर गर्व महसूस करते कहा कि आज मनु सिंगला ने स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। स्कूल के हरेक छात्र को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। व्यापार महासंघ के प्रधान ललित महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बंसल नाणा, नायब सिंह काला इत्यादि ने भी मनु सिंगला का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed