फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अकाली दल के स्थापनी दिवस को लेकर आरंभ करवाये आखंड पाठ साहिब

अकाली दल के स्थापनी दिवस को लेकर आरंभ करवाये आखंड पाठ साहिब

Wed, 12 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल के स्थापनी दिवस को लेकर आरंभ करवाये आखंड पाठ साहिब
सरकार पंचायत चुनाव की तारीख बदले: चीमा
विज्ञापन

अकाली दल के स्थापना दिवस को लेकर आरंभ कराया श्री अखंड पाठ साहिब
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। अकाली दल के प्रवक्ता एवं पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बुधवार को शहीदी जोड़ मेल के चलते पंचायत चुनाव की तारीखें बदलने की मांग उठाई। वह पार्टी के 98वें स्थापना दिवस को लेकर गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में रखवाए गए श्री अखंड साहिब पाठ में शिरकत करने पहुंचे थे।
डॉ. चीमा समेत अकाली दल नेताओं ने गुरुद्वारा साहिब में सरबत के भले के लिए अरदास की। उन्होंने कहा अकाली दल सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी है और उसका अपना एक इतिहास है। पार्टी चाहती है कि नई पीढ़ी को भी अकाली दल के इतिहास के बारे में पता पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा कि शहीदी जोड़ मेल के दौरान केवल सिख ही नहीं बल्कि सारे संसार के लोग दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के परिवार व सिंहों की शहादतों को श्रद्धांजलि भेंट करते है और ऐसे में गांवों का माहौल शोक वाला रहता है। इन दिनों में चुनाव के कारण गांवों का माहौल ही बदल जाएगा। चीमा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर दिए गए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा ऐसे बयान दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट पैदा करने वाले हैं। उन्होंने कहा इस तरह के बयान श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण में बाधा डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई की सिख कौम को सजा नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक संदोआ बरगाडी कांड में उनको नामजद कराने चिंता छोड़ दें, क्यों कि यह पंजाब की कांग्रेस सरकार को करनी चाहिए, न कि उन्हें। चीमा ने कहा कि इस संबंध में बनी एसआईटी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को भी जांच के लिए बुलाया जा चुका है. जब कि उन्हें इंतजार है कि कब उन्हें कमेटी पूछताछ के लिए बुलाती है। चीमा ने कहा कि रोपड़ विधान सभा क्षेत्र में पिछले समय एक नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म हुआ था। इस मामले में क्या सियासत हुई, किस तरह इस मामले को दबाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर अकाली दल के जिला प्रधान परमजीत सिंह लक्खेवाल, नगर काउंसिल के प्रधान परमजीत सिंह माक्कड़, इंद्रपाल सिंह चड्ढा, चरनजीत सिंह भाटिया, पार्षद गुरमुख सिंह सैनी, पार्षद मनजिंदर सिंह धनोआ, पार्षद कुलवंत सिंह, पार्षद हरजीत कौर, बलविंदर सिंह मिट्ठू, मैनेजर अमरजीत सिंह, पार्षद हरमिंदरपाल वालिया, हरजीत सिंह डांगी, गोल्डी भाटिया, संतोख वालिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed