फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इंसाफ मोर्चा बरनाला पहुंचा

इंसाफ मोर्चा बरनाला पहुंचा

Wed, 12 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
इंसाफ मोर्चा बरनाला पहुंचा
बादलों ने 10 वर्ष लोगों को लूटा: खैरा
विज्ञापन

कैप्टन और बादल की आपस में मिलीभगत : विधायक बैंस
तलवंडी साबो से शुरू हुआ इंसाफ मोर्चा बरनाला पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक और बागी गुट के नेता सुखपाल खैरा ने बुधवार को कहा कि बादल परिवार शुरू से ही सेवा के नाम पर लोगों को गुमराह करके जनता को लूटते आ रहा है। बादलों ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल दौरान लोगों को खूब लूटा और धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी इनके कार्यकाल दौरान हुई। अब दरबार साहिब में जाकर सेवा के नाम पर पाखंड कर रहे हैं। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। खैरा तलवंडी साबो से पटियाला तक शुरू किए गए इंसाफ मोर्चा के दौरान पक्खों कला की दाना मंडी में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बरनाला पहुंचने पर खैरा गुट के जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान खैरा ने कहा कि 10 वर्ष तक प्रदेश में काबिज रही बादल सरकार ने लोगों को जमकर लूटा और अपने कारोबार सैकड़ों गुना बढ़ा लिए हैं। आज फिर बादल परिवार दरबार साहिब में सेवा के नाम पाखंड कर रहा है। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने आरोप लगाते हुए कहा कि कैप्टन और बादल आपस में मिले हैं। पहले 10 वर्ष पंजाब को बादल परिवार ने लूटा, अब कांग्रेस सरकार लूट रही है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां की ओर से की जा रही लूट से जागरूक करने के लिए इंसाफ मोर्चा निकाला जा रहा है। इस अवसर पर विधायक नाजर सिंह, विधायक जगदेव सिंह, विधायक बलदेव सिंह, विधायक बलविंदर सिंह बैंस, निर्मल सिंह खालसा, प्रधान कुलदीप सिंह ढिल्लों, दविंदर सिंह, इंसाफ मोर्चा के जिला प्रधान गगनदीप सिंह धौला, एडवोकेट नरेश कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed