फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मुख्य मंत्री के करतापुर लांघे पर दिये बयान की विधायक संदोआ ने की आलोचना

मुख्य मंत्री के करतापुर लांघे पर दिये बयान की विधायक संदोआ ने की आलोचना

Tue, 11 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मंत्री के करतापुर लांघे पर दिये बयान की विधायक संदोआ ने की आलोचना
मुख्यमंत्री के बयान की विधायक संदोआ ने की आलोचना
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से करतारपुर साहिब संबंधी दिए बयान की आम आदमी पार्टी के रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने आलोचना की है। श्री आनंदपुर साहिब में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान उन्होंने संदोआ ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से दिए इस बयान की वह निंदा करते हैं, क्योंकि लाखों सिखों की अरदास के कारण करतारपुर कॉरिडोर खुल रहा है। संदोआ ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के वफादार सिपाही हैं और खैरा जब पार्टी में थे तब वह उन का सत्कार करते थे। अब वह पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं और जो भी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के साथ होगा, वह उसके साथ होंगे।

बंगा से नैना देवी रोड का नेशनल हाईवे का प्रोजेक्ट रद्द होने पर उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर दोनों सरकारें फेल हो चुकी हैं। इस रोड की रिपेयर पर 90 लाख रुपये आए थे, जिसकी जांच होनी चाहिए। अगर यह पैसा सड़क की मरम्मत पर लगाया होता तो यह सड़क इतनी जल्दी बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील न होती। आप सुप्रीमो केजरीवाल की कल राहुल गांधी के साथ हुई मीटिंग के संबंध में कहा कि मोदी को हराने के लिए पार्टियां इकट्ठा हुई है और मुख्य मकसद यही है कि मोदी सत्ता में न आए। उन्होंने कहा के कि वे राणा केपी सिंह से मिलकर बात करेंगे कि बंगा नैना देवी रोड को जल्द से जल्द बनवाया जाए और विधानसभा में उन्हें ज्यादा वक्त दिया जाए ताकि जो वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में यह मामला पूरी तरह ला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed