{"_id":"5bf03b4ebdec22233165eaa3","slug":"154247052820-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने हाईवे जाम कर रेल मार्गव भी बाधित कर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने हाईवे जाम कर रेल मार्गव भी बाधित कर्या
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने हाईवे जाम कर रेल मार्ग भी बाधित किया
गन्ने का दाम 275 से 350 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
दसूहा (होशियारपुर)। गन्ना संघर्ष कमेटी दसूहा, भारतीय किसान यूनियन दोआबा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी और माझा संघर्ष कमेटी की अगुवाई में किसानों ने शनिवार को अड्डा गरना साहिब में हाइवे जाम कर लिया। साथ ही रेल मार्ग बाधित कर मांगें उठाईं। किसान वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए गन्ने का मूल्य 275 रुपये क्विंटल देने का विरोध कर रहे थे।
किसान बड़ी संख्या में इकठ्ठा हो कर सुबह 10 बजे ही सड़क पर बैठ गए थे। दोपहर साढ़े 12 बजे किसानों ने फाटक पर जाम लगा कर रेल यातायात भी बाधित कर दिया। किसानों की मुख्य मांगें थीं कि 2017-18 की बकाया राशि तुरंत खाते में जमा की जाए, गन्ने का मूल्य इस साल 350 रुपये क्विंटल किया जाए और नए रेट तथा मिलें चलाने संबंधी तुरंत नोटिफिकेशन जारी किया जाए। किसान यूनियन के सभी नेताओं ने मांगें माने जाने तक धरना नहीं उठाने की बात भी कही। किसानों के धरने के मद्दे नजर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर प्रबंध कर रखे थे। सुबह से ही पुलिस कर्मी सड़कों पर उतर ट्रैफिक कट्रोल में जुट गए थे।
मियानी, टांडा, होशियारपुर रोड परट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया था। जगह-जगह पुलिस की गाड़ियां ही नजर आ रही हैं। धरना स्थल पर भी जिला पुलिस ने डेरा डाल रखा था। दोपहर में एसडीएम दसूहा हरचरण सिंह ने किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया। किसान नेताओं ने जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद डीसी ईशा कालिया ने एसडीएम ऑफिस आकर किसान नेताओं से बातचीत कर मसला हल करने की कोशिश की। किसान नेताओं ने मांगें मानने तक धरना जारी रखने की अपनी बात पर ही बल दिया और बैठक से उठ कर चले गए। किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा, गन्ना संघर्ष कमेटी दसूहा सतपाल सिंह ढफ्फर, मंजीत सिंह राय, दविंदर सिंह बसरा, अंग्रेज सिंह, गुरप्रताप सिंह लुधियानी, सुखदेव सिंह गलोवाल, साहिब सिंह साही छांगला, मिंटा चीमा , गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह बुधोबरकत विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
इन ट्रेनों पर पड़ा असर
जम्मू अहमदाबाद ट्रेन दसूहा में तीन घंटे रुकने के बाद वापस पठानकोट भेज दी गई। मालवा एक्सप्रेस, जालंधर-पठानकोट पैसेंजर सहित इस रूट की सभी अप व डाउन गाड़ियां दोनों ओर अटकी रहीं और जालंधर या पठानकोट लौटा दी गईं। खबर लिखे जाने तक किसानों का सड़क व रेल जाम जारी था। किसान वहीं बिस्तर लगा कर सोने की तैयारी कर रहे थे।