फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सांझा अध्यापक मोर्चा ने विधायक मंगुपुर के घर के बाहर दिया धरना

सांझा अध्यापक मोर्चा ने विधायक मंगुपुर के घर के बाहर दिया धरना

Wed, 14 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सांझा अध्यापक मोर्चा ने विधायक मंगुपुर के घर के बाहर दिया धरना
अध्यापकों ने विधायक के घर पर दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। अध्यापकों के वेतन में कटौती के विरोध में पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे सांझा अध्यापक मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को बलाचौर में विधायक दर्शन लाल मंगूपुर के घर पर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अध्यापकों ने अपनी मांगों के संबंध में उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारी नेता कुलदीप सिंह दौड़का ने बताया कि 15 नवंबर को नवांशहर में विधायक अंगद सिंह के घर पर तथा 18 नवंबर को शिक्षा मंत्री ओपी सोनी व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के निवास स्थान का घेराव करने का फैसला किया गया है। अध्यापक 7 अक्तूबर से पटियाला में पक्का मोर्चा लगा भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की बेरुखी के खिलाफ संगठन की तरफ से यह फैसला लिया गया है। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा तथा विधायक ने भी उनकी बात को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। मौके पर मनजिंदर कौर, संदीप कुमारी, हरजोत कैंथ, प्रवीन भारद्वाज, मनजिंदर कौर, बलवीर सिंह, गुंजन भल्ला, चरन दास,वंदना, रीना रानी, अंजू बाला, संदीप कुमारी, डौली, सीमा, किरन कुमार, अनुराधा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed