{"_id":"5be5ba20bdec22699c0c1931","slug":"154178200214-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों के तबादले के विरोध में गाँव हलेड़ निवासियों की स्कूल गेट पर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों के तबादले के विरोध में गाँव हलेड़ निवासियों की स्कूल गेट पर नारेबाजी
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के तबादले के विरोध में नारेबाजी
गांव हलेड़ निवासियों सरकार से अध्यापकों के तबादले रद्द करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
तलवाड़ा (होशियारपुर)। सरकारी एलिमेंट्री स्कूल हलेड़ के दो अध्यापकों के तबादले के विरोध में गांव वासियों ने विद्यालय के गेट आगे रोष प्रदर्शन किया। गांव वासियों ने पंजाब सरकार से अध्यापकों के तबादले रद्द करने की मांग की है।
शुक्रवार सुबह स्कूल खुला तो गांव के लोगों ने पंजाब सरकार की तरफ से स्कूल के अध्यापकों की जबरन की गई बदली के विरोध में गेट आगे इकट्ठे होकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की तरफ से स्कूल के अध्यापक एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन के सीनियर उपाध्यक्ष राम भजन चौधरी और और पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सूबा कनवीनर जसवीर सिंह की जबरन बदली मानसा और तरनतारन करने पर अपनी नाराजगी जताई। लंबरदार गंधर्व सिंह ने बताया कि उक्त अध्यापकों के नेतृत्व में समूह स्टाफ ने अपनी तनख्वाहें खर्च कर स्कूल की शक्ल बदली है। किरपाल सिंह ने बताया कि अध्यापकों के उद्यम के साथ गांव का सरकारी स्कूल इलाके के निजी स्कूलों को पराजित करता दिखता है। स्कूल में पढ़ाई का स्तर भी ऊंचा उठा है। पूर्व सैनिक और पत्ती जर्याल सभा के प्रधान ठाकुर रणबीर सिंह ने बताया कि अध्यापकों की मेहनत सदका ही स्कूल में बच्चों की संख्या में विस्तार संभव हुआ है। पूर्व सैनिक रिशी केशव, पूर्व अध्यापक सोहन लाल और प्रकाश सिंह ने बताया कि अध्यापकों की बढ़िया कारगुजारी के चलते ही स्कूल की चयन पंजाब भर में साफ और सुंदर स्कूल के तौर पर हुआ था। सतीश धरवाल, खजान सिंह, पंचायत मैंबर पवन कुमार, किशोरी लाल आदि ने कहा कि स्कूल में खेल मैदान की कमी के बावजूद हर साल विद्यार्थी पंजाब स्तरीय खेल मुकाबलों में हिस्सा ले कर गांव का नाम रौशन करते हैं। गांव वासियों ने पंजाब सरकार से अध्यापकों की मांगें मानने और जबरन बदली किए अध्यापक नेताओं की तबादले तुरंत रद्द करने की आवाज उठाई।